---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 3 July 2023: आज गुरु पूर्णिमा पर इन मुहूर्त में करें पूजा

Aaj ka Panchang, 3 July 2023: आज सोमवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इसे गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूरे दिन मूल और पूर्वाषाढा़ नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.37 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.25 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.41 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang) […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 3 July 2023: आज सोमवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इसे गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूरे दिन मूल और पूर्वाषाढा़ नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.37 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.25 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.41 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढें: भूल कर भी न खाएं दूसरों के साथ खाना, घोर दुर्भाग्य पीछे पड़ जाएगा

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.52 बजे से 1.48 बजे तक एवं दोपहर 3.40 बजे से 4.35 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.40 बजे से 4.35 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.14 बजे से 9.10 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.05 बजे से 11.01 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.57 बजे से 12.52 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 10.40 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.11 बजे से 8.56 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: घर में लगाएं मोरपंखी का पौधा, पैसे के साथ खुशहाली भी आएगी

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.37 बजे से 7.21 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.04 बजे से 10.48 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.41 बजे से 7.25 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.49 बजे से 3.44 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.59 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 4.08 बजे से 5.34 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jul 03, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola