Aaj Ka Panchang: 25 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी. हालांकि एकादशी तिथि का समापन सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक ही रहेगी और इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी, जो पूरे दिन-रात रहेगा। इस दिन देवशयनी एकादशी व्रत है, साथ ही वासुदेव द्वादशी पर्व और गौरी व्रत भी है। दिशाशूल पूर्व दिशा में रहने वाला है, इसलिए इस दिन इस दिशा में यात्रा करने से बचना होगा. ज्येष्ठा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। आइए जानते हैं, 25 जुलाई 2026 का पूरा पंचांग और शुभ मुहूर्त, राहुकाल, गुलिक काल, दिशाशूल और शुभ-अशुभ समय की सटीक और सही जानकारी।
नक्षत्र, योग और करण
25 जुलाई को दिन भर ज्येष्ठा नक्षत्र व्याप्त रहेगी और यह 26 जुलाई की सुबह में 7 बजकर 34 पर समाप्त होगी। इसके बाद मूल नक्षत्र आरंभ होगी। जहां तक योग की बात है, इस दिन को 1 बजकर 57 मिनट तक इंद्र योग मान्य रहेगा. इसके बाद वैधृति योग शुरू हो जाएगा। वहीं, बालव करण दिन के 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. कौलव करण 27 जुलाई की रात की 3 बजकर 7 मिनट AM तक रहेगा. इसके बाद तैतिल करण आरंभ होगा.
यह भी पढ़ें: Jyotish Upay: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए धन वृद्धि के असरदार ज्योतिष उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते
संवत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
सूर्योदय – सुबह 05:28
सूर्यास्त – शाम 06:58
चन्द्रोदय – अपराह्न 04:52
चन्द्रास्त – रात 02:59, 27 जुलाई
शुभ समय
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पत्नी को खुश रखने के लिए पति को देने चाहिए ये 5 सुख, तभी बनेगा रिश्ता मजबूत
अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
25 जुलाई को ग्रह सेनापति मंगल अपना दिशा परिवर्तन कर रहे हैं और और वे सूर्य के परिक्रमा पथ पर उत्तर दिशा की ओर गमन करेंगे। इसके साथ ही सूर्य और शनि एक-दूसरे से 108° की कोणीय दूरी पर रहकर त्रिदशांक योग का निर्माण करेंगे। राशि मंडल में नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो चंद्रमा इस दिन भी नीच होकर वृश्चिक राशि में बैठेंगे. वहीं, ग्रहों के राज्य सूर्य कर्क राशि में गुरु बृहस्पति के साथ उपस्थिति बनाए रखेंगे और गुर्वादित्य (गुरु + आदित्य) योग बनाए रखेंगे। उधर, मंगल ग्रह वृषभ राशि और बुध ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि बुध अभी न केवल वक्री बल्कि अस्त भी हैं। वहीं, सिंह राशि में शुक्र के साथ केतु ग्रह बैठे हुए रहेंगे। शनि ग्रह मीन राशि में और राहु ग्रह कुंभ विराजमान रहेंगे। सभी नवग्रहों की स्थिति इस प्रकार गोचरस्थ रहेगी.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
12 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines