Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 24 March 2026: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और योग

Kal Ka Panchang: कल 24 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है. नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना करें. चैत्र नवरात्रि के छठे दिन स्कन्द षष्ठी और यमुना छठ का पर्व भी है. आप यहां पंचांग के जरिए 24 मार्च के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और अन्य जरूरी बातों के बारे में जान सकते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 23, 2026 14:46
aaj ka panchang
Photo Credit- News24GFX

Kal Ka Panchang 24 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 मार्च 2026 के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि को चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. कल चैत्र नवरात्रि की षष्ठी तिथि को स्कन्द षष्ठी व्रत है. इस दिन यमुना छठ का पर्व भी है. चैत्र नवरात्रि के छठे दिन योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय क्या रहने वाला है इसके बारे में आप पंचांग के जरिए जान सकते हैं. यहां पढ़ें 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार का पंचांग.

तिथि, करण, पक्ष और योग

तिथि – 24 मार्च की शुरुआत षष्ठी तिथि के साथ हो रही है इसका समापन शाम को 4 बजकर 7 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा. उदयातिथि के आधार पर षष्ठी तिथि मान्य होगी.
माह – चैत्र
पक्ष – शुक्ल पक्ष
करण – तैतिल, गर और वणिज
नक्षत्र – रोहिणी और मृगशिरा
योग – प्रीति, आयुष्मान और सौभाग्य
दिन – मंगलवार
दिशाशूल – उत्तर

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 06:21
सूर्यास्त – शाम 06:34
चन्द्रोदय – सुबह 09:53
चन्द्रास्त – शाम 12:33, 25 मार्च

ये भी पढ़ें – Vidur Niti Quotes: विदुर नीति की इन 8 बातों का हमेशा रखें ध्यान, असफलता और मुसीबत रहेगी कोसों दूर

---विज्ञापन---

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि दिन मंगलवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल और बुध दोनों ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस प्रकार से चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की ग्रह स्थिति रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 23, 2026 02:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.