Vidur Niti Quotes: विदुर नीति की इन 8 बातों का हमेशा रखें ध्यान, असफलता और मुसीबत रहेगी कोसों दूर

Vidur Niti Quotes: हस्तिनापुर के प्रधान मंत्री और कौरव-पांडवों के चाचा विदुर बहुत ही चतुर थे. वह नीति-ज्ञान के लिए जाने जाते हैं. महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में काफी कुछ बताया है. चलिए जानते हैं किन बातों का ध्यान रख जीवन में सफलता पा सकते हैं.

VIDHUR NITI.jpg

Photo Credit- News24GFX

Vidur Niti Quotes: महात्मा विदुर बहुत ही चतुर और चालाक थे. वह अपनी नीतियों और ज्ञान के लिए जाने जाते हैं. आप अपनी जीवन में विदुर नीति की बातों को अपना सकते हैं. इन्हें अपनाने से असफलता और मुश्किलें से दूर रहेंगे. महात्मा विदुर ने नीतियों में इनके बारे में बताया है जिससे आप जीवन में खुश रह सकते हैं. चलिए इन सभी नीतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
  • व्यक्ति को किसी भी प्रकार के गलत काम को करने से बचना चाहिए. आप किसी के साथ बुरा करते हैं या किसी गलत काम को करते हैं तो इससे आपको पाप का भागी बनना पड़ता है.
  • इंसान को जीवन में कुछ करता है तो सफलता के लिए काम, क्रोध और लालच का तुरंत त्याग कर देना चाहिए. अगर व्यक्ति इन चीजों का त्याग नहीं करता है तो वह परेशान रहता है. इन तीनों को नर्क का द्वार माना जाता है.
  • जीवन में सफलता के लिए व्यक्ति को नींद, डर, क्रोध और आलस्य का त्याग करना चाहिए. इन चीजों को छोड़ देने से इंसान जीवन में आगे बढ़ सकता है. वरना व्यक्ति इन बुरी आदतों के कारण सफल नहीं हो पाता है.
  • ऐसे लोगों का साथ छोड़ देना चाहिए जो लोक शंका करते हैं. हमेशा ईर्ष्या करते हैं और अंसतुष्ट रहते हैं. यह जीवन में दुखों का कारण बनते हैं.

ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में करें इन सिद्ध मंत्रों का जाप, मां दुर्गा की कृपा से पूरी होंगी हर इच्छा

विज्ञापन
  • जीवन में सुख की प्राप्ति के लिए धन लाभ, अच्छा स्वास्थ्य, आज्ञाकारी संतान, श्रेष्ठ जीवन साथी और इच्छाएं पूरी होनी चाहिए. अगर जीवन में यह सभी चीजें होती हैं तो व्यक्ति सुखमय जीवन जीता है.
  • व्यक्ति को जीवन में किसी पर भी बहुत ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए. ऐसे लोग जो विश्वनीय है उनके ऊपर भी अंधा विश्वास नहीं करना चाहिए.
  • मुसीबत के समय में इंसान को दुखी नहीं होना चाहिए और धैर्य के साथ काम करना चाहिए. वरना व्यक्ति जीवन में असफल हो जाता है.
  • इंसान का क्षमा मांगने और क्षमा करने से बचना नहीं चाहिए. क्षमा कमजोर का गुण और शक्तिशाली का आभूषण माना जाता है. क्षमा को दोष मानने वाले लोग हमेशा दुखी रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ