Aaj ka Panchang, 22 January 2023: आज से गुप्त नवरात्रि आरंभ, ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka panchang, 22 January 2023: आज रविवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि है। प्रतिपदा तिथि रात्रि 10.30 बजे तक रहेगी। आज से गुप्त नवरात्रि भी आरंभ हो गई है। यहां दिए गए मुहूर्त में नवरात्रि स्थापना भी की जा सकती है। आज पूरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.51 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.47 बजे तथा चन्द्रास्त 18.26 बजे होगा।
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष
आज दोपहर 4.26 बजे से सायं 5.04 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग दोपहर 4.26 बजे से 5.09 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.46 बजे से 11.29 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.11 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 1.36 बजे से 2.19 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 12.32 बजे से 1.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 4.32 बजे से 5.51 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ेंः शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा
आज सुबह 7.17 बजे से 9.56 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.33 बजे से सायं 5.52 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 7.33 बजे से 10.54 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघडिया रहेंगे। आज के पंचांग के अनुसार दोपहर 12.02 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा।
आज वज्र नामक शुभ योग सुबह 10.06 बजे तक बना हुआ है। इसी प्रकार सिद्धि योग भी बन रहा है जो अगले दिन सुबह 5.41 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.17 बजे से 1.00 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सायं 6.19 बजे से 7.42 बजे तक एवं विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.26 बजे से 3.09 बजे तक रहेगा। आज द्विपुष्कर योग भी है जो अगले दिन सुबह 3.21 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: