Aaj ka Panchang, 21 September 2023: अनुराधा नक्षत्र और प्रीति योग का खास संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

Aaj ka Panchang

Aaj ka Panchang

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 21 September 2023: पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट पर है। जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 36 मिनट पर होगा। इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र और प्रीति योग का खास संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, चंद्र देव वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। आज राहु काल दोपहर 2 बजकर 03 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं चौघड़िया समेत आज का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 11.19 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 09.29 बजे से 11.00 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 06.27 बजे से 07.58 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 2.03 बजे से 03.34 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज दोपहर 12.13 बजे से 3.14 बजे तक क्रमशः लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा। शुभ का चौघड़िया सुबह 06.11 बजे से 07.42 बजे तक रहेगा। दोपहर 12.13 बजे से 1.43 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। शुभ एवं अमृत का चौघड़िया क्रमशः सुबह 3.12 बजे से लेकर 6.12 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।  News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ