Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 April 2026: आज किस समय करें मंगलवार व्रत की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज 21 अप्रैल 2026 को मंगलवार है, जिस दिन हनुमान जी को खुश करने के लिए कई भक्त विशेषतौर पर व्रत रखते हैं. साथ ही उनकी पूजा करते हैं. यहां पर आप पंचांग से इस दिन के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, 9 ग्रहों की स्थिति और संवात आदि के बारे में जान सकते हैं.

Aaj Ka Panchang 21 April 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 21 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से हो रहा है, जिसका समापन सुबह 01:20 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद षष्ठी तिथि रहने वाली है. साथ ही आज मंगलवार का व्रत रखा जाएगा. इसके अलावा आज शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती भी है. चलिए अब जानते हैं 21 अप्रैल 2026 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

सूर्योदय, चन्द्रोदय, सूर्यास्त और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 44 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 50 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- रात 11 बजकर 27 मिनट पर

नक्षत्र

नक्षत्र मृगशीर्ष सुबह से देर रात 11:58 मिनट तक रहेगा. इसके बाद नक्षत्र आद्रा रहने वाला है.

विज्ञापन

21 अप्रैल 2026 का शुभ समय

21 April 2026 Ka Shubh Muhurat

21 अप्रैल 2026 का अशुभ समय

21 April 2026 Ka Ashubh Muhurat

योग

प्रात: काल में शोभन योग रहेगा, जो दोपहर 12:30 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद अतिगण्ड योग देर रात तक रहेगा. वहीं, रवि योग और विडाल योग रात 11:58 से सबह 05:49 तक रहेंगे.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat

किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा?

  • केतु ग्रह 21 अप्रैल 2026 को सिंह राशि में रहेंगे.
  • राहु ग्रह 21 अप्रैल 2026 को कुंभ राशि में रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह 21 अप्रैल 2026 को मेष राशि में रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह 21 अप्रैल 2026 को वृषभ राशि में रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह 21 अप्रैल 2026 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह 21 अप्रैल 2026 को मिथुन राशि में रहेंगे.
  • शनि ग्रह, मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में 21 अप्रैल 2026 को मीन राशि में रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: साल 2026 खत्म होने से पहले ये 5 राशियां होंगी मालामाल! मरने से पहले बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

करण

करण बव प्रात: काल से लेकर दोपहर 02:45 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अगले दिन (22 अप्रैल 2026) की सुबह तक करण बालव रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ