Aaj Ka Rashifal: पैसों के मामले में इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 18 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. राशिफल के बारे में जानने के लिए पढ़ें 18 अप्रैल 2026 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: आज 18 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आज वैशाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही बव, बालव और कौलव करण रहेगा. आज के दिन प्रीति और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 18 अप्रैल 2026, शनिवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज के दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी. सोचे हुए कार्य समय पर न होने से थोड़ा सा मन खिन्न रहेगा. आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे. आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. आज आपके यात्रा के योग बन रहे है.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

आपके प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी. कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा. आज किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें. आपका कोई पुराना विवाद उभर सकता हैं. पैसों का लेनदेन विशेष सतर्कता से करें.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

आप आज के दिन सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे. आज संतान से विवाद संभव हैं.आपके राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे. समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां आपके अनुकूल होगी.

कर्क राशि 

विज्ञापन

व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी. मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे धीरे उनको पूरा करें. क्रोध की अधिकता रहेगी. आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं. अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें. सब आप के अनुकूल होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि 

अपनी वाणी में आपको मधुरता लानी होगी. आज कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएगी. विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है.

विज्ञापन

कन्या राशि 

पूरानी बातें भूलकर एक नई शुरुआत करें. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी. आज संतान सुख संभव है. आपके विदेश यात्रा के योग हैं, समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें. आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

विज्ञापन

तुला राशि 

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. सामजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे. जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा. आज आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है. कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा. स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दुसरों को मौका दें. पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है.

विज्ञापन

धनु राशि 

विज्ञापन

आज आप जो कहें, उसे पूरा भी करें. आलसी प्रवृत्ति के चलते आप पीछे रह जाएंगे. पूंजी निवेश के लिए समय आपके अनुकूल है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है. आज आपका न्यायपक्ष मजबूत होगा.

मकर राशि 

विज्ञापन

लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा. अपनी निजी जिन्दगी में दुसरों को प्रवेश न दें. अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है. कर्ज से मुक्ति संभव है.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते है. पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं. मोज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा. वाहन सुख संभव है. अपने वाक् चातुर्य से अधिनस्तों को प्रभावित करेंगे.

मीन राशि 

विज्ञापन

भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं. राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है. अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है. अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं लाभ जरुर होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ