Lucky Gemstone: पैसा ही पैसा देगा ये खास रत्न! ‘ड्रीम स्टोन’ धारण करने से दूर होगी आर्थिक तंगी

Lucky Gemstone: रत्न शास्त्र में अलग-अलग रत्न और इन्हें धारण करने के फायदों के बारे में बताया गया है. पैसों की तंगी को दूर करने और आर्थिक लाभ के लिए ‘ड्रीम स्टोन’ को धारण करना चाहिए.

stones.jpg

Photo Credit- News24GFX

Lucky Gemstone: लोगों को कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी इसका फल नहीं मिलता है. यह कुंडली में ग्रह दोष और अशुभ प्रभाव के कारण हो सकता है. आप आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान हैं तो रत्न शास्त्र के अनुसार, खास रत्न को धारण कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं. रत्न शास्त्र में धनलाभ और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए खास रत्न जेड स्टोन के बारे में बताया गया है. इस जेड स्टोन को ड्रीम स्टोन भी कहते हैं.

विज्ञापन

सुख-समृद्धि के लिए जेड स्टोन

जेड स्टोन एक ऐसा रत्न है जो गुड लक और पैसों को आकर्षित करता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. यह व्यक्ति के सभी सपनों को पूरा करता है. इसे ड्रीम स्टोन भी कहते हैं. ज्योषित के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से इंसान तेजी से तरक्की करता है. जीवन में सफलता हासिल करता है. धन-धान्य की प्राप्ति होती है और खुशियों से जीवन भर जाता है. चलिए इस रत्न को धारण करने के नियमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

जेड स्टोन धारण करने के फायदे

  • जेड स्टोन धारण करना मन और स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. इसे धारण करने से मानसिक शांति मिलती है. यह सेहत को अच्छा करता है.
  • जेड स्टोन पहनने से धन आगमन के नए रास्ते खुल जाते हैं. व्यापार में लाभ होता है. इसे धारण करने से अटके हुपए पैसे वापस मिलते हैं.
  • इस रत्न को धारण करने से आसपास की नकारात्मकता खत्म हो जाती है. यह नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा को खींचता है.

ये भी पढ़ें – Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? पंचांग से जानिए सटीक तारीख और महत्व

विज्ञापन

कैसे करें धारण?

आप जेड स्टोन को अंगूठी, ब्रेसलेट या पेंडेंट के रूप में धारण कर सकते हैं. जेड स्टोन को चांदी या सोने में जड़वाकर धारण करना अच्छा माना जाता है. आप इसे पहन नहीं सकते हैं तो तिजोरी, कैश बॉक्स या ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं. जेड स्टोन को बुधवार के दिन धारण करना चाहिए. इसे धारण करने से पहले कच्चे दूध या गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें. मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए यह बहुत ही अच्छा होता है. आप इसे धारण करने से पहले अनुभवी ज्योतिषाचार्य से परामर्श जरूर लें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ