हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 18 July 2023: आज मंगला गौरी व्रत पर बनें ये शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 18 July 2023: आज मंगलवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अथवा प्रथमा तिथि है। आज मंगला गौरी व्रत भी है। पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 5.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.19 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.43 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 8.06 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ें: ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.19 बजे से 9.14 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.49 बजे से 2.44 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.29 बजे से 7.24 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.19 बजे से 9.14 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.09 बजे से 11.04 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.00 बजे से 10.43 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.53 बजे से 5.36 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ें: घर से आज ही बाहर फेंक दे ये 5 चीजें, फटाफट अमीर बन जाएंगे

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.51 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.15 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.51 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.49 बजे से 3.44 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 1.00 बजे तक रहेगा। अमृत काल 12.49 बजे से 2.37 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola