---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj ka Panchang, 17 April 2023: आज सोमवार को विजय मुहूर्त में करें कोई भी काम, कामयाब होंगे

Aaj ka Panchang, 17 April 2023: आज सोमवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि है। द्वादशी दोपहर 3.46 बजे तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। पूरे दिन पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.52 बजे […]

Author
Edited By : Sunil Sharma Apr 17, 2023 05:15
aaj ka choghadiya, Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang,

Aaj ka Panchang, 17 April 2023: आज सोमवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि है। द्वादशी दोपहर 3.46 बजे तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। पूरे दिन पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.52 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.51 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 4.06 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.46 बजे से 1.38 बजे तक एवं 3.21 बजे से 4.13 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.21 बजे से 4.13 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.28 बजे से 9.20 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.12 बजे से 11.03 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.55 बजे से 12.46 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 10.44 बजे से दोपहर 12.21 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.30 बजे से 9.07 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आप भी करें हनुमानचालिसा का यह उपाय, बजरंग बली सुनेंगे आपकी हर अर्जी

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.02 बजे से 7.38 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.14 बजे से 10.50 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.16 बजे से 6.52 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। अमृत काल सायं 7.01 बजे से 8.30 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Apr 17, 2023 05:15 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.