Aaj Ka Panchang 16 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 16 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर द्वितीया तिथि का समापन होगा. कल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है. इसके साथ ही जगन्नाथ रथ यात्रा का आरंभ हो रहा है. सूर्य ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में कर्क संक्रांति है. दिशाशूल दक्षिण रहने वाला है. आप 16 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.
योग, नक्षत्र और करण
आज सिद्धि योग रात को 1 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके बाद व्यतीपात योग का आरंभ होगा. अश्लेशा नक्षत्र शाम को 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मघा नक्षत्र आरंभ होगा. करण की बात करें, तो कौलव करण सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. तैतिल करण शाम को 7 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गर करण रहेगा. इस प्रकार से कल दिनभर योग, नक्षत्र और करण रहने वाला है.
ये भी पढ़ें – Rashi Parivartan Yog: कल सूर्य-चंद्रमा के बीच बनेगा खास राशि परिवर्तन योग, मेष समेत 3 राशियों की होगी मौज
संवत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
सूर्योदय – सुबह 05:34
सूर्यास्त – शाम 07:21
चन्द्रोदय – सुबह 07:31
चन्द्रास्त – सुबह 08:58
ये भी पढ़ें – Numerology: अंतर्मुखी स्वभाव और भावुकता के कारण अधूरी रहती है प्रेम कहानी, लव के मामले में अनलकी होते हैं इन मूलांक के लोग
शुभ समय
अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
16 जुलाई 2026 के दिन सूर्य ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही शुक्र ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह कर्क राशि में मौजूद हैं. शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. इन सभी के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.
ये भी पढ़ें – Jagannath Mandir: कई रहस्यों से घिरा है पुरी का जगन्नाथ मंदिर, यहां होने वाले चमत्कार से विज्ञान भी हैरान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
13 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
19 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines