Numerology: अंतर्मुखी स्वभाव और भावुकता के कारण अधूरी रहती है प्रेम कहानी, लव के मामले में अनलकी होते हैं इन मूलांक के लोग

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी की जन्म तारीख से उसके मूलांक और स्वामी ग्रह का पता कर सकते हैं. इसके जरिए संबंधित व्यक्ति के जीवन में काफी कुछ जान सकते हैं. मूलांक से जानते हैं किन लोगों की लव लाइफ मुश्किल भरी होती है.

MULANK.jpg_ebdfa0
1 / 7
mulank 2 and 7 love life prediction

Love Relationship Numerology: कई मूलांक के लोग ऐसे होते हैं, जो अपना रिश्ता पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं. हालांकि, इन्हें सच्चा प्यार नहीं मिलता है. इन दो मूलांक के लोगों की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है.

विज्ञापन

प्यार के मामले में अनलकी

प्यार के मामले में अनलकी2 / 7

मूलांक 2 और 7 वाले लोग प्यार के मामले में अनलकी साबित होते हैं. इनके स्वभाव के कारण कई बार प्रेम जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. यह लोग प्यार के मामले में अनलकी क्यों होता हैं, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 2 वाले लोग

मूलांक 2 वाले लोग3 / 7

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्र ग्रह के प्रभाव से यह लोग शांत और भावुक स्वभाव के होते हैं. यह पार्टनर को लेकर केयरिंग और समर्पित होते हैं.

स्वभाव बनता है कमजोरी

स्वभाव बनता है कमजोरी4 / 7

केयरिंग और पार्टनर को हार बात पर रोकना टोकना रिश्ते को कमजोर कर देता है. इनके व्यवहार के कारण पार्टनर रिश्ते में घुटन महसूस करने लगता है. इन कारणों से कई बार रिश्ता टूट जाता है. रिश्ता बनाए रखने के लिए अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव करना चाहिए.

विज्ञापन

मूलांक 7 वाले लोग

मूलांक 7 वाले लोग5 / 7

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं. केतु के प्रभाव से इन लोगों का स्वभाव रहस्यमयी होता है. इन लोगों का रिश्ता अक्सर टूट जाता है. प्यार के मामले में यह अनलकी माने जाते हैं.

मूलांक 7 वालों की लव स्टोरी

मूलांक 7 वालों की लव स्टोरी6 / 7

यह लोग पार्टनर को दिल से प्यार करते हैं, लेकिन इनका रिश्ता अक्सर कमजोर पड़ जाता है. अंतर्मुखी स्वभाव और अकेलेपन के कारण पार्टनर इन्हें छोड़ देते हैं. यह लोग पार्टनर में परफेक्शन खोजने लगते हैं. इस वजह से शिकायतों के कारण रिश्ते में दूरियां आने लगती है.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए मूलांक 2 के लोगों को भावनाओं पर काबू रखना चाहिए. इन्हें पार्टनर को स्पेस देना चाहिए. मूलांक 7 के लोगों को पार्टनर के साथ खुलकर बात करनी चाहिए. इन तरीकों से रिश्ते में सुधार कर सकते हैं. (All Photo Credit- AI and Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन