Rashi Parivartan Yog: कल सूर्य-चंद्रमा के बीच बनेगा खास राशि परिवर्तन योग, मेष समेत 3 राशियों की होगी मौज
Rashi Parivartan Yog 2026: सूर्य ग्रह 16 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को शाम 7 बजकर 11 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे. सूर्य गोचर से राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. सूर्य के साथ ही चंद्रमा गोचर करने वाले हैं.

Rashi Parivartan Yog 2026: चंद्रमा का गोचर 16 जुलाई की शाम को 7 बजकर 51 मिनट पर सिंह राशि में होगा. सूर्य के कर्क राशि और चंद्रमा के सिंह राशि में गोचर करने से राशि परिवर्तन योग बन रहा है.
राशि परिवर्तन योग
2 / 6राशि परिवर्तन योग दो ग्रहों के एक-दूसरे की राशि में विराजमान होने पर बनता है. चंद्रमा सूर्य की राशि कर्क में गोचर करेंगे. सूर्य चंद्रमा की राशि सिंह में गोचर करेंगे. इससे सूर्य और चंद्रमा के बीच राशि परिवर्तन योग बनेगा.
सूर्य-चंद्रमा गोचर राशिफल
3 / 6राशि परिवर्तन योग को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. 16 जुलाई को इस ग्रह स्थिति से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. मेष, कर्क और तुला राशि वालों को शुभ योग से लाभ होगा. ये भी पढ़ें - Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा का पर्व? यहां जानिए सटीक तारीख और शुभ मुहूर्त
मेष राशि
4 / 6मेष राशि के लोगों के लिए चंद्रमा और सूर्य की स्थिति बेहद शुभ रहेगी. राशि परिवर्तन योग के प्रभाव से मेष राशि वालों को पढ़ाई में फायदा होगा. इन लोगों को सफलता मिल सकती है. घर-परिवार में सुख-शांति का आगमन होगा.
कर्क राशि
5 / 6कर्क राशि के लिए इन दोनों ग्रहों की स्थिति शुभ रहेगी. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक सफलता मिलेगी. सेहत के मामले में कर्क राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. परिवार के साथ समय बिताएं. ऐसे करने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. ये भी पढ़ें - Gupt Navratri 2026 First Day: आज गुप्त नवरात्रि का पहला दिन, जानिए मां काली की पूजा विधि, मंत्र और उपाय
तुला राशि
6 / 6तुला राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. मेहनत का फल मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.