---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 13 June 2023: आज है सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग, हर कार्य में दिलाएंगे कामयाबी

Aaj ka Panchang, 13 June 2023: आज मंगलवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी-एकादशी तिथि है। दशमी सुबह 9.28 बजे तक रहेगी, उसके बाद एकादशी आरंभ होगी जिसे योगिनी एकादशी भी कहा जाता है। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.21 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.32 […]

---खबर नीचे जारी है---

Aaj ka Panchang, 13 June 2023: आज मंगलवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी-एकादशी तिथि है। दशमी सुबह 9.28 बजे तक रहेगी, उसके बाद एकादशी आरंभ होगी जिसे योगिनी एकादशी भी कहा जाता है। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.21 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.32 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.53 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ें: घर में मनीप्लांट के साथ लगा दें ये पौधा, फिर दनादन बरसेगा पैसा

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.09 बजे से 9.05 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.44 बजे से 2.40 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.18 बजे से 7.14 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.09 बजे से 9.05 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.01 बजे से 10.57 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.51 बजे से 10.36 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.50 बजे से 5.34 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: सपने में मोर देखना होता है शुभ, अथाह पैसे के साथ-साथ मिलती हैं खुशियां भी

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.43 बजे से दोपहर 2.11 बजे तक लाभ तथा अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.32 बजे से 5.32 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग तथा अमृत सिद्धि योग रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.45 बजे से 3.40 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 13, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola