हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज राहुकाल के साथ भद्रा का मंडराया साया, योग-नक्षत्र से लेकर मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 10 नवंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 10 नवंबर 2025, वार सोमवार को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि रहेगी. हालांकि, आज राहुकाल के साथ-साथ भद्रा का साया भी मंडरा रहा है, जिस दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं रहेगा. आइए अब जानते हैं 10 नवंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 GFX


Aaj Ka Panchang 10 November 2025:
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 10 नवंबर 2025 को सुबह 12 बजकर 8 मिनट तक मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि रहने वाली है. सप्तमी तिथि कल सुबह तक रहेगी. नक्षत्र की बात करें तो इस समय पुनर्वसु चल रहा है, जो शाम 06:48 मिनट तक रहेगा. आज शाम में जैसे ही पुनर्वसु नक्षत्र का समापन होगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा. इसके अलावा दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी.

हालांकि, आज कोई व्रत और त्योहार नहीं है. आइए अब जानते हैं आज के शुभ-अशुभ समय, योग, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:40
  • सूर्यास्त- शाम 05:30
  • चन्द्रोदय- रात 10:15
  • चन्द्रास्त- सुबह 11:47 (11 नवंबर 2025)

आज का शुभ समय


आज का अशुभ समय

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: गुरु की वक्री चाल से बढ़ेगी इन 3 राशियों की लव लाइफ में टेंशन, प्रेमी से जाना पड़ेगा दूर

विज्ञापन

आज के शुभ-अशुभ योग

आज 10 नवंबर 2025 को 6 योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें 2 अशुभ योग हैं. साध्य योग आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 12:04 मिनट तक रहेगा. साध्य योग के बाद शुभ योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 48 मिनट से लेकर कल सुबह 6 बजकर 41 मिनट तक आडल योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. वहीं, विडाल योग आज सुबह 06:40 से लेकर शाम 06:48 मिनट तक रहने वाला है.

संवत और चंद्रमास

9 ग्रहों की स्थिति

  • वृश्चिक राशि- मंगल और बुध ग्रह
  • मीन राशि- शनि ग्रह
  • सिंह राशि- केतु ग्रह
  • मिथुन राशि और कर्क राशि- चंद्र ग्रह (संचार)
  • कुंभ राशि- राहु ग्रह
  • कर्क राशि- देवगुरु बृहस्पति ग्रह
  • तुला राशि- शुक्र और सूर्य ग्रह

आज के करण

आज दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक गर करण रहेगा. दोपहर में जैसे ही गर करण समाप्त होगा, वैसे ही वणिज करण का आरंभ होगा, जो कल सुबह 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Dev Chalisa | चंद्र देव चालीसा: जय जय स्वामी श्री जिन चंदा… Chandra Dev Chalisa In Hindi

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola