हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 30 मई को 3, 6 और 9 मूलांक वालों को मिलेंगे नए अवसर, बढ़ेगा धन और आत्मविश्वास

Numerology Prediction: 30 मई 2026 का अंक ज्योतिषीय संयोग गुरु और मंगल की ऊर्जा का विशेष मेल दर्शा रहा है. इस दिन का मूलांक 3 और भाग्यांक 9 होने से 3, 6 और 9 मूलांक वालों के लिए शुभ संकेत बन रहे हैं. आइए जानते हैं, इन मूलांक के जातकों किस तरह के नए अवसर और लाभ हो सकते हैं?

विज्ञापन

Numerology Prediction: 30 मई, 2026 का दिन अपने आप में विशेष और शक्तिशाली है, क्योंकि इस दिन गुरु के ज्ञान-विवेक और मंगल के अदम्य साहस और ऊर्जा का संगम हो रहा है. अंक ज्योतिष के विश्लेषण के अनुसार, इस तारीख का मूलांक 3 यानी 3+0 = 3, जो देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व का मूलांक है. वहीं, इस पूरी तारीख का भाग्यांक 9 यानी 3+0+0+5+2+0+2+6 = 18, फिर 1+8 = 9, जो सीधे मंगल से जुड़ा है. यही कारण है कि यह दिन गुरु की बुद्धिमत्ता, ज्ञान, विस्तार और सकारात्मकता को मंगल के साहस, ऊर्जा और पराक्रम से जोड़ रहा है. परिणामस्वरूप, इस अंक ज्योतिषीय संयोग से 3, 6 और 9 मूलांक वालों की किस्मत का दरवाजा खुल सकता हैं और जीवन में सफलता और धन आने के योग बन सकते हैं.

30 मई को मूलांक 3 का भविष्यफल

मूलांक 3 यानी जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, के लिए 30 मई बेहद सकारात्मक और आर्थिक रूप से अति-फलदायी सिद्ध हो सकता है. आप अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानेंगे. अंक ज्योतिषीय रूप से यह गुरु-मंगल योग आपके पराक्रम और बुद्धि से काम को सफल बनाएगा. जो आर्थिक रूप से लाभकारी होगा और यह बैंक बैलेंस में साफ दिखेगा. आपके लीडरशिप की प्रशंसा होगी. आप लॉन्ग टर्म योजनाओं में निवेश कर सकते हैं. लव लाइफ में पार्टनर से मतभेद दूर होंगे. सिंगल लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Red Kalawa Benefits: लाल कलावा कब पहनना चाहिए, जानिए इसे धारण करने के फायदे

विज्ञापन

30 मई को मूलांक 6 का भविष्यफल

जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है यानी मूलांक 6 वालों के लिए 30 मई का दिन नई उपलब्धियां पाने वाला और जीवन में लग्जरी आइटम बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. गुरु और मंगल का प्रभाव आपके सुख-साधनों को स्थायित्व दे सकता है. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे. जो जॉब में हैं, उनको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जो उनकी आमदनी को बढ़ा सकती है. यदि मकान या दुकान लेने की योजना है, तो बात आगे बढ़ेगी. दिन रोमांटिक रह सकता है. पार्टनर के साथ कहीं टूर पर जाने के प्लान बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Yellow Kalava Benefits: पीला कलावा पहनना क्यों है फायदेमंद, कौन-सा दिन है शुभ; कौन-से ग्रह होते हैं प्रसन्न, जानें

विज्ञापन

30 मई को मूलांक 9 का भविष्यफल

तारीख 9, 18 या 27 को जन्मे लोग यानी मूलांक 9 वाले जातक के लिए 30 मई एक सकारात्मक दिशा में ले जाने वाला दिन साबित हो सकता है. आपके भाग्यांक के स्वामी मंगल हैं, इसलिए आप कार्यों की कमान अपने हाथ में लेकर आगे बढ़ेंगे. खेलकूद, सेना, पुलिस या कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. चूंकि आपके ऊर्जा का लेवल काफी ऊंचा रहेगा, इसलिए जोश के अतिरेक से बचें, वरना किसी काम में चोट लग सकती है. भाई-बहनों के साथ मित्रों की भरपूर मदद मिलेगी. कोई फायनेंशियल डिसिजन हड़बड़ी नहीं लेने से काम ठीक से होगा.

यह भी पढ़ें: Shani Astrology Prediction: 2027 में नीच के होंगे शनि, आ सकती है वैश्विक आर्थिक मंदी, दुनिया में मचेगी उथल-पुथल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola