Yellow Kalava Benefits: पीला कलावा पहनना क्यों है फायदेमंद, कौन-सा दिन है शुभ; कौन-से ग्रह होते हैं प्रसन्न, जानें

Yellow Kalava Benefits: हिन्दू धर्म में पीला कलावा ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि का प्रतीक है. इसे नियमपूर्वक धारण करने से भाग्योदय होता है. आइए जानते हैं, इसे पहनने के 10 बड़े फायदे और शुभ दिन जब इसे धारण करना सबसे अधिक फलदायी है?

Yellow-Kalava-Benefits

Yellow Kalava Benefits: हिन्दू धर्म में पीला कलावा बांधना सिर्फ एक रूढ़ि या केवल एक धार्मिक डोरा नहीं है. यह ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि का प्रतीक है. ज्योतिष और हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार, इसे नियम पूर्वक पहनने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है. यह उपाय भले दिखता छोटा है, लेकिन यह जिंदगी के कई संकटों से रक्षा करता है. आइए जानते हैं, यह कलावा पहनने से क्या-क्या लाभ होते हैं और किस दिन धारण करें?

विज्ञापन

ये ग्रह होते हैं मजबूत

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि पीला कलावा धारण करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होते हैं, जो विवाह, संतान, सौभाग्य, शिक्षा और धन के कारक ग्रह हैं. जब व्यक्ति पर इनकी कृपा होती है, तो करियर में प्रगति, मान-सम्मान और धन लाभ होता है. इसके साथ ही, यह कलावा पहनने से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी सरस्वती की कृपा भी बरसती है.

विज्ञापन

पीला कलावा पहनने के 10 बड़े फायदे

  • पीला कलावा धारण करने से बृहस्पति ग्रह शक्तिशाली होते हैं. इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है.
  • इसे धारण करने से भगवान विष्णु की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है. आर्थिक तंगी दूर होती हैं.
  • जिन्हें पढ़ाई या करियर में मन नहीं लगता, उनको पीला कलावा धारण करने से एकाग्रता बढ़ती है.
  • यह पवित्र डोरा एक कवच भी है, जो बुरी नजर, क्रोध और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखता है.
  • जब किस्मत साथ नहीं दे रही हो, तो पीला कलावा पहनने से अटके हुए काम बनने लगते हैं.
  • मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और समाज और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ती है.
  • पीला कलावा धारण करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है. पैसा आने के नए-नए अवसर बनते हैं.
  • इसे धारण करने से माता सरस्वती की कृपा मिलती है. बोलने की शैली मीठी और आकर्षक हो जाती है.
  • पीला कलावा मानसिक शांति देता है. रोज का तनाव, चिंता और अवसाद दूर होता है. मन स्थिर रहता है.
  • इससे स्वास्थ्य संबंधी लाभ होते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, इससे शरीर के त्रिदोष संतुलित रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Shani Astrology Prediction: 2027 में नीच के होंगे शनि, आ सकती है वैश्विक आर्थिक मंदी, दुनिया में मचेगी उथल-पुथल

विज्ञापन

किस दिन पहनें पीला कलावा?

पीला कलावा धारण करने का एक सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि जब तक यह स्वयं न टूट जाए, इसे हाथ से न उतारें. यदि यह पुराना और गंदा हो जाए, तो इसे बहते पानी या नदी में प्रवाहित करें. जहां तक इसे पहनने के शुभ दिन की बात है, इसे गुरुवार के दिन धारण करना सबसे शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ