2023 Rashifal: नया वर्ष शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। ऐसे में नए साल को लेकर सभी उत्साहित हैं। बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि नए वर्ष में उनका भाग्य कैसा रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार नया वर्ष सभी के लिए कुछ न कुछ लेकर आ रहा है। यदि 2023 के पहले दिन यानि 1 जनवरी 2023 को आप अपनी राशि अनुसार कुछ साधारण से उपाय कर लें तो आपका पूरा साल ही जबरदस्त गुजरेगा। इन उपायों को करने के बाद आपको हर कदम पर सफलता मिलने लगेगी।

नए साल के पहले दिन करें ये उपाय (2023 Rashifal)

मेष (Mesh Rashi ke Upay)

इस राशि के जातकों को नए वर्ष के पहले दिन लाल चंदन को पीस कर उसे पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होगी और पूरे वर्ष घर में पैसे की आवक होगी।

विज्ञापन

वृषभ (Vrishabh Rashi ke Upay)

जिनकी राशि वृषभ है, उन्हें 2023 के पहले दिन पक्षियों को चावल के दाने खिलाने चाहिए। यदि इस उपाय को पूरे वर्ष कर सके तो सर्वोत्तम होगा। देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर की कृपा से पूरे वर्ष ही पैसा मिलता रहेगा।

मिथुन (Mithun Rashi ke Upay)

मिथुन राशि के जातकों को नए वर्ष के पहले दिन गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करना उनके लिए सौभाग्य और संपत्ति लेकर आएगा।

विज्ञापन

कर्क (Kark Rashi ke Upay)

कर्क राशि वालों को भगवान शिव का दूध मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक करते समय लगातार महामृत्युंजय मंत्र का जप करते रहें। इससे पूरा वर्ष ही अच्छा बितेगा।

सिंह (Singh Rashi ke Upay)

जिन लोगों की सिंह राशि है, उन्हें नए वर्ष के पहले दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर ब्रह्म मुहूर्त में सूर्यदेव को जल से अर्ध्य देना चाहिए। इसके तुरंत बाद पक्षियों को सात अनाज मिलाकर खिलाएं। इससे सूर्यदेव आप पर मेहरबान रहेंगे।

विज्ञापन

कन्या (Kanya Rashi ke Upay)

इस राशि के लोगों को गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही पक्षियों को हरे मूंग के दाने खिलाने चाहिए। यह उपाय उनके लिए धन-संपत्ति लेकर आएगा।

विज्ञापन

शेष राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

तुला (Tula Rashi ke Upay)

नए साल के पहले दिन इन लोगों को पानी में इलायची और केसर मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं और मनचाहा वरदान देती है।

वृश्चिक (Vrishchik Rashi ke Upay)

जिनकी राशि वृश्चिक है, उनके एक जनवरी को पक्षियों को मसूर की दाल खिलानी चाहिए। जितने अधिक पक्षी इस दाल को खाएंगे, उनके उतने ही कष्ट कम हो जाएंगे और जीवन में तरक्की मिलेगी।

विज्ञापन

धनु (Dhanu Rashi ke Upay)

इन्हें एक जनवरी को आम के पेड़ पर जल, चावल और चने के दाने चढ़ाने चाहिए। इस एक उपाय से ही उनके सारे काम हो जाएंगे।

विज्ञापन

मकर (Makar Rashi ke Upay)

इस राशि के जातकों को नए वर्ष के पहले दिन एक लाल गुलाब का पुष्प मां लक्ष्मी का चढ़ाना उपयुक्त रहेगा। इससे उनका सोया भाग्य जाग उठेगा।

कुंभ (Kumbh Rashi ke Upay)

जिनकी राशि कुंभ है, उन्हें एक जनवरी को हनुमानचालिसा का 108 बार पाठ करना चाहिए। इससे उनका जीवन संवर उठेगा, हर मनचाही खुशी मिलेगी।

विज्ञापन

मीन (Meen Rashi ke Upay)

मीन राशि वालों को एक जनवरी को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। साथ ही अपने घर के बड़े बुजुर्गों और गुरुजनों का आशीर्वाद अवश्य लें। इससे भी उनके समस्त कष्ट दूर होंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ