Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘भारत के साथ अद्भुत संबंध आगे चलकर और भी मजबूत…’, जंग के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

मिडिल ईस्ट जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर बयान दिया है। ट्रंप का यह बयान भारत में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट करके बताया है। अपने बयान में ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 27, 2026 14:09

मीडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध आगे चलकर और भी मजबूत होंगे। ट्रंप के बयान के बाद से कई कयास शुरू हो गए हैं। हालांकि मध्यस्ता का दावा करने वाला पाकिस्तान दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा है।

मिडिल ईस्ट जंग का आज 28वां दिन है। जंग के चलते मुख्य ट्रेड रूट होर्मुज स्ट्रेट भी बंद है। इससे दिनों दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत होने की चर्चा चल रही है लेकिन अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं हो पाया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज दावा, बोले- GAY हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

इसी बीच ट्रंप ने भारत का रुख किया है। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से कॉल पर बात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट को सामान्य बनाने पर बात की थी। इसके कुछ दिनों बाद ही अब ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर बयान दिया है। ट्रंप का यह बयान भारत में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट करके बताया है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं, जो कि अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता।

---विज्ञापन---

इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समलैंगिक (Gay) हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही ट्रंप ने ईरान की सेना-नौसेना को तबाह करके सैन्य तौर पर ईरान के खिलाफ जंग जीतने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: चीन-ईरान की ‘सीक्रेट’ डील? अमेरिका का बड़ा दावा- जंग के बीच तेहरान को चिप सप्लाई कर रहा

First published on: Mar 27, 2026 10:16 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.