Tulsi Gabbard host show on X: तुलसी गबर्ड (Tulsi Gabbard) X (पूर्व में ट्विटर) पर लोगों को जागरूक करेंगी। वह अभिव्यक्ति की आजादी पर दुनिया भर के लोगों को जानकारी देंगी। इसके लिए जल्द ही उनका X पर एक शो शुरू होने वाला है। दरअसल, Elon Musk की कंपनी X अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीन नए शो शुरू करने जा रही है। जिसमें एक को तुलसी गबर्ड होस्ट करेंगी।
कौन हैं तुलसी गबर्ड, मां से मिला हिंदू धर्म
तुलसी गबर्ड अमेरिका की Democratic Party में पहली हिंदू सांसद थी। आइए आपको इनका प्रोफाइल बताते हैं। जानकारी के अनुसार तुलसी का जन्म 12 अप्रैल 1981 में लेलोआलोआ, अमेरिका में हुआ था। उनके पिता का नाम माइक गबार्ड और मां का नाम कॉकेशियन है। उनकी मां हिंदू हैं। तुलसी भी हिंदू धर्म का पालन करती हैं। Tulsi Gabbard ने हवाई पैसिफिक यूनिवर्सिटी से साल 2009 में Bachelor of Science in Business Administration में ग्रेजुएशन की थी।
तुलसी गबर्ड दे चुकी हैं सेना में अपनी सेवाएं
Tulsi Gabbard सेना में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, साल 2004 से 2005 के बीच उनकी पोस्टिंग हवाई आर्मी नेशनल गार्ड के रूप में इराक में थी। इसके बाद साल 2008 से 2009 के बीच वह आर्मी मिलिट्री पुलिस प्लाटून लीडर रह चुकी हैं। तुलसी गबर्ड साल 2013 से 2021 तक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा, 2011-2012 में होनोलूलू सिटी काउंसिल और 2002-2004 में हवाई राज्य विधानमंडल में रही थीं। साल 2020 में वह अमेरिका के राष्ट्रपति की रेस में थीं। बाद में उन्होंने Democratic Party छोड़ दी थी।
X पर शुरू होने वाले हैं ये तीन नए शो
Elon Musk अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जल्द ही तीन नए शो शुरू करने वाले हैं। जिनमें से एक को तुलसी गबर्ड होस्ट करेंगी। इसके अलावा अन्य दो शो को होस्ट करने के लिए पूर्व एंकर डॉन लेमन और स्पोर्ट्स कमेंटेटर जिम रोम का चुनाव किया गया है। मीडिया को दिए बयान में Tulsi Gabbard ने बताया कि X पर उनका नया शो ऐसे लोगों के बारे में होगा जो किसी तरह से प्रशासन से पीड़ित हैं। वह ऐसे लोगों की कहानियां लेकर आएंगी जिनकी अभिव्यक्ति की आजादी को पावर में बैठे लोगों ने कुचल दिया है।
संबंधित खबरें
'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
1 hr agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
2 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
5 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
8 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
8 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
10 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
11 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
13 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
14 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines