हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कौन है 26 साल के आदित्य अदलखा? AIIMS दिल्ली से पासआउट, जिसकी अमेरिका में हुई गोली मारकर हत्या

Who is Aditya Adlakh: आदित्य अदलखा ने साल 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से जूलॉजी में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन

Who is Aditya Adlakh:अमेरिका के ओहियो में यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी मेडिकल स्कूल में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे 26 साल के आदित्य अदलखा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना ने अमेरिका से लेकर भारत तक सभी को परेशान कर दिया है। बायोलॉजी में पीएचडी करने वाले भारतीय छात्र को उसकी कार के अंदर गोली मार दी गई। इस वारदात 9 नवंबर की सुबह को अंजाम दिया गया था, घटना के 2 दिन बाद आदित्य अदलखा यूसी मेडिकल सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आदित्य अदलखा एक बहुत ही होशियार छात्र थे।

AIIMS दिल्ली से पासआउट

जानकारी के अनुसार, आदित्य अदलखा ने साल 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से जूलॉजी में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) से फिजियोलॉजी में मास्टर की डिग्री प्राप्त की। अपनी मेडिकल में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए आदित्य अदलखा दिल्ली से अमेरिका के सिनसिनाटी आए। यहां वो सिनसिनाटी मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय से बायोलॉजी में पीएचडी कर रहे थे।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

यह भी पढ़ें: Deepfake: सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को 7 दिन का टाइम, दोषियों के खिलाफ FIR कराने में मदद करेगी केंद्र सरकार   

मेडिकल कॉलेज व्यक्त किया दुख

आदित्य अदलखा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मेडिकल कॉलेज ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कॉलेज ने आदित्य अदलखा की हत्या को दुखद घटना बताया है। साथ ही कॉलेज ने उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना जाहिर की है। वहीं, कॉलेज के डीन एंड्रयू फिलक ने कहा कि आदित्य अदलखा की अचानक, दुखद और संवेदनहीन मौत की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। जो लोग उन्हें जानते थे इस खबर ने उन्हें हिला कर रखा दिया है, वो सही से अपनी प्रतिक्रिया तक नहीं दे पा रहे हैं। फिलक ने कहा कि आदित्य अदलखा बहुत प्यारे, दयालु, बुद्धिमान और तेज व्यक्ति थे।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें