हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ट्रंप के सीजफायर के दावे की निकली 'हवा', ईरान ने किया खारिज, जानें क्या बोला इजरायल?

Donald Trump Israel Iran Ceasefire: इजरायल और ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के दावे को फुस्स साबित कर दिया। ट्रंप कहते हैं कि सीजफायर हो गया। वहीं दोनों देश कहते हैं कि पहले वो पीछे हटे, पहले वो पीछे हटे। दोनों देशों की जिद में ट्रंप पिस रहे हैं, फिर भी सीजफायर कराने का दावा करके वे खुद को मसीहा भी बता रहे हैं।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के दावे को ईरान और इजरायल ने खोखला साबित कर दिया है।

Israel Iran Reaction on Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सामने ईरान और इजरायल में सीजफायर होने का दावा किया, लेकिन ईरान और इजरायल दोनों ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया। ट्रंप सीजफायर के दावे करते, खुद को मसीहा बताते, अमेरिका को सुपरपावर दिखाते, अपनी पीठ थपथपाते हुए करीब 10 ट्वीट कर चुके हैं और ईरान-इजरायल उनकी लिखी स्क्रिप्ट को फेल बताने पर तुले हैं। सीजफायर के दावे के बीच ईरान ने इजरायल पर आज फिर हमला कर दिया है। ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागीं।

यह भी पढ़ें:ट्रंप ने कैसे गढ़ी सीजफायर की कहानी? एक के बाद एक 10 ट्वीट कर खुद को बताया ‘मसीहा’

पहले तुम, पहले तुम वाली जिद पर अड़े

बता दें कि 12 जून को दोनों देशों में जंग शुरू हुई। 10वें दिन जंग में अमेरिका कूद गया। 12वें दिन ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया, इस बीच ट्रंप ने सीजफायर का दाव कर दिया। इजरायल कहता है कि ईरान हमले रोकेगा, तभी हम पीछे हटेंगे। ईरान कहता है कि इजरायल हमले बंद करे तो हम भी रुक जाएंगे। ईरान के विदेश मंत्री ने तो सीजफायर का कोई प्रस्ताव मिलने से ही इनकार कर दिया है। आइए जानते हैं कि ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान और इजरायल की स्थिति कैसी है? सीजफायर को लेकर दोनों देशों का क्या कहना है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:ईरान से तेल न मिला तो भारत के पास क्या हैं विकल्प? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बताया समाधान

ईरान ने फिर किया इजरायल पर हमला

राष्ट्रपति ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद भी ईरान ने आज इजरायल पर हमला कर दिया। ईरान ने इजरायल पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से एक बीर्शेबा शहर में गिरी। हमले में करीब 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। इजरायल की राजधानी तेल अवीव समेत कई शहरों में सायरन बज रहे हैं। ईरान की तरफ से इजरायल पर पिछले 12 दिन में 25वीं बार हमला किया है और चौथी बार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। नेतन्याहू सरकार की ओर से अलर्ट जारी करके सभी नागरिकों को बंकर में रहने की सलाह दे दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Israel Iran War: ईरान 5 तरीकों से कर सकता है पलटवार, ट्रंप भी दे चुके और हमले करने की चेतावनी

सीजफायर पर क्या बोला ईरान?

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर के ऐलान को सिरे से खारिज कर दिया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि ईरान को युद्धविराम का कोई प्रस्ताव नहीं मिला। इजरायल के साथ युद्धविराम पर कोई समझौता नहीं हुआ है। अगर इजरायल हमले करना रोक दे तो ईरान भी पीछे हट जाएगा। इजरायल के रुकने के बाद ही ईरान अपने सैन्य अभियान को रोकेगा।

विज्ञापन

इजरायल ने क्या कहा?

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजरायल की सेना के प्रवक्ता ने सीजफायर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। इजरायल का कहना है कि जब तक ईरान हमले करता रहेगा, इजरायल भी जवाबी हमले करता रहेगा। इजरायल के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि ईरान के परमाणु ठिकाने ध्वस्त करना मकसद है, लेकिन ईरान के कई ठिकाने ऐसे हैं, जिन पर हमला करना बाकी है। ईरान अभी भी इजरायल पर मिसाइलें दाग रहा है, इसलिए जंग के हालात अभी भी बने हुए हैं। इसलिए लगता है कि संघर्ष अभी जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola