'हम भी अच्छे संबंध चाहते हैं, मगर...', पाकिस्तानी PM शहबाज के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
Edited By Bhola Sharma

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
Edited By Bhola Sharma

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
India-Pakistan Relationship: भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के उस बयान पर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने फिर से बातचीत शुरू करने की पेशकश की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने उनके बयान देखे हैं। भारत का रुख स्पष्ट है। हम सभी देशों के साथ बेहतर संबंध रखना चाहते हैं, वह भले पाकिस्तान क्यों न हो। लेकिन दोनों देशों के बीच किसी भी बातचीत के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण का होना अनिवार्य है।
दरअसल, बीते मंगलवार एक अगस्त को शहबाज शरीफ ने कहा कि दोनों देश तब तक सामान्य पड़ोसी नहीं हो सकते हैं, जब तक गंभीर मुद्दों को सार्थक चर्चा के माध्यम से हल नहीं किया जाता।
#WATCH | MEA spokesperson Arindam Bagchi on Pakistan PM Shehbaz Sharif's comment on India regarding talks between the countries says, "We have seen the reports. India’s position is consistent in that we want friendly relations with all the countries…But for this an environment… pic.twitter.com/wMPa8u6WZL
— ANI (@ANI) August 3, 2023
भारत सरकार का रुख पाकिस्तान को लेकर स्पष्ट है। कई बार भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन का उपयोग नहीं करने देना चाहिए। 2008 में मुंबई हमलों के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आया है।
2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत बंद है। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले के बीच एक आत्मघाती ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया था। इस हमले में 40 सैनिक शहीद हुए थे। इसके बाद दोनों देश युद्ध के करीब आ गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: