Vladimir Putin Praises PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। रूस स्थित मीडिया आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें “बेहद बुद्धिमान व्यक्ति” कहा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विकास में तेजी से प्रगति कर रहा है।
वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति
इसके साथ ही पुतिन ने फाइनेंशियल सिक्योरिटी और साइबर क्राइम के खिलाफ लड़ाई में रूस-भारत के बीच सहयोग की उम्मीद जताई। एक वीडियो के अनुसार, पुतिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा- “प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे काफी अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकास में काफी अच्छी प्रगति कर रहा है।” भारत और रूस दोनों के हित में इस एजेंडे पर काम करना पूरी तरह मेल खाता है।”पुतिन का ये बयान भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान घोषणापत्र को अपनाने के बाद आया है।
नई दिल्ली घोषणापत्र का स्वागत
बता दें कि घोषणापत्र में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था, लेकिन इसका दोष रूस पर नहीं मढ़ा गया। नई दिल्ली घोषणापत्र का मॉस्को ने स्वागत किया था। उसने इसे एक “मील का पत्थर” करार दिया। पिछले महीने भी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने की दिशा में सही काम कर रहे हैं।
8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में पुतिन ने कहा- “आप जानते हैं हमारे पास तब घरेलू स्तर पर निर्मित कारें नहीं थीं, लेकिन अब ये हमारे पास हैं। यह सच है कि वे मर्सिडीज या ऑडी कारों की तुलना में अधिक मामूली दिखती हैं, लेकिन यह कोई मुद्दा नहीं है। मुझे लगता है कि हमें अपने कई साझेदारों का अनुकरण करना चाहिए, उदाहरण के लिए हमें भारत को देखना चाहिए।” उन्होंने कहा कि “वे भारत में निर्मित वाहनों के निर्माण और उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
14 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
15 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
17 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines