Violence And Riots in Mexico: मैक्सिको की टूरिस्ट सिटी प्यूर्टो वालार्टा पिछले 15 घंटों से हिंसा की आग में जल रही है। लोग भड़के हुए हैं और उन्होंने पत्थरों और हथियारों से तोड़फोड़ करके कई गाड़ियों को आग लगा दी है। एयरपोर्ट और मॉल में घुसकर लोगों को बंधक बनाया हुआ है। सेना और पुलिस पर पथराव किया है। पूरे शहर में जगह-जगह आग लगी है और काले धुएं के गुबार उठ रहे हैं। लोगों में चीख पुकार मची है। दहशत का माहौल बना हुआ है।
BREAKING: Mexico resembles a Civil War zone!
Violent scenes from Puerto Vallarta, Jalisco region, Guadalajara Airport in Mexico, after CJNG cartel launch retaliatory attacks following the elimination of their leader El Mencho by Army.
Panic everywhere!pic.twitter.com/R9nCjn8aaa---विज्ञापन---— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 22, 2026
ड्रग सरगना एल मेंचो को सेना ने मार गिराया
दरअसल, ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के सरगना नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मेंचो को मार दिया गया है। एक ऑपरेशन के दौरान मेंचो और पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसे बाद में सेना ने जॉइन किया और मेंचो को मार गिराया। मेंचो के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑपरेशन जलिस्को स्टेट के टापालपा शहर में अंजाम दिया गया। मेंचो पर अमेरिका ने 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ईनाम और उसके गिरोह को आतंकी सगंठन घोषित किया हुआ था।
ऑपरेशन के बाद भड़के एल मेंचो के समर्थक
जैसे ही मेंचो के मरने की खबर फैली उसके समर्थक और गिरोह के लोग भड़क गए। उन्होंने जलिस्को राज्य के प्यूर्टो वल्लार्टा शहर को जला दिया। राज्य के चापाला और गुआडालाजारा शहर में, तामाउलिपास राज्य केरेनोसा और अन्य नगर पालिकाओं में, मिचोआकन राज्य, गुरेरो राज्य और नुएवो लियोन राज्य में भी तनाव का माहौल है। हालातों को देखते हुए अमरिका ने ग्वाडालाजारा और प्यूर्टो वलार्टा दोनों शहरों तक जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं। अपने लोगों के लिए ट्रंप सरकार ने एडवाइजरी भी जारी की है।
⚡️ Mexico in chaos
— NEXTA (@nexta_tv) February 22, 2026
After the killing of the country’s most powerful drug lord, the cartel has declared war on the government and threatened to kill civilians.
Reports say the airport in Guadalajara has been completely overrun.
Cars are burning in the streets, and roads are… https://t.co/NAxXvpdCTV pic.twitter.com/dCuUiaKOAk
सोशल मीडिया पर हिंसा के वीडियो वायरल
बता दें कि मैक्सिको में भड़की हिंसा के वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि प्यूर्टो वालार्टा शहर में सड़कें खाली पड़ी हैं। लोग घरों के अंदर दुबके हुए हैं। सड़कों किनारे खड़ी गाड़ियां जल रही हैं। काले धुएं का गुबार आसमान में फैला हुआ है। एयरपोर्ट के अंदर चीख पुकार मची है और लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। सेना और पुलिस के जवान शहरभर में फैले हुए हैं। एयर कनाडा ने प्यूर्टो वालार्टा शहर के लिए फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा जा रहा है।










