Donald Trump ने दी खुली धमकी, भारत समेत 9 Brics देशों को खास संदेश, जानें क्या है मामला?

Donald Trump Warns Brics Countries: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को खुली धमकी दी है। इस देशों में भारत भी शामिल है। अमेरिकी डॉलर के खिलाफ तलाशी जा रही करेंसी का मामला है। आइए जानत हैं कि ट्रंप का क्या कहना है?

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump Warning to Brics Countries: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजपोशी से पहले ही दुनिया को आंखें दिखानी शुरू कर दी है। जी हां, डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स में शामिल देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात को एक चेतावनी भरा संदेश दिया है। दरअसल भारत को छोड़कर ब्रिक्स में शामिल कुछ देश खासकर रूस और चीन, अमेरिकी डॉलर का विकल्प तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिक्स देश तलाश रहे डॉलर का विकल्प

डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को नाम लिए बिना कहा कि अगर अमेनिकन डॉलर के खिलाफ कोई नई करेंसी लाई गई या नई करेंसी का समर्थन किया गया तो वह इन देशों के सामान पर 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे। यदि ब्रिक्स देश प्रतिबद्धता नहीं जता सकते कि वे न तो अपनी नई मुद्रा बनाएंगे और न ही शक्तिशाली अमेरिकी डॉलर की जगह लेने के लिए किसी अन्य मुद्रा का समर्थन करेंगे तो उन्हें मूर्ख बनाने के लिए किसी और को तलाश लेना चाहिए। अमेरिका इस तरह की खिलाफत बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन

100% टैरिफ लगाने की दी चेतावनी

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखी पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी डॉलर को साइड लाइन करने के किसी भी कदम के खिलाफ ब्रिक्स देशों को चेतावनी दी और सभी 9 सदस्यों से अमेरिका के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने को कहा। ट्रंप ने लिखा कि ब्रिक्स देश यह न सोचें कि वे डॉलर से दूर जाने की कोशिश करेंगे और हम मूकदर्शक बन देखत रहेंगे। वह समय गया। अमेरिका अब वह देश नहीं रहा। विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देना जानता है। अमेरिका की खिलाफ के दुष्परिणाम भी होंगे।

विज्ञापन

अमेरिका का साथ भूलने की नसीहत

इन देशों से यह प्रतिबद्धता चाहिए कि वे न तो नई ब्रिक्स मुद्रा बनाएंगे, न ही शक्तिशाली अमेरिकी डॉलर की जगह किसी अन्य मुद्रा का समर्थन करेंगे, अन्यथा उन्हें 100% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा और उन्हें अद्भुत अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बेचने से अलविदा कहना पड़ेगा। वे कोई दूसरा ‘मूर्ख’ ढूंढ सकते हैं। इस बात की कोई संभावना नहीं है कि ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अमेरिकी डॉलर की जगह ले लेगा और जो भी देश ऐसा करने की कोशिश करेगा, उसे अमेरिका को अलविदा कह देना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ