News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
G7 Summit 2025: कनाडा में हुई G7 समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया और हाथ मिलाकर बात शुरू की। इस दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा कि ‘आप बेस्ट हैं, मैं आप जैसा बनने की कोशिश कर रही हूं!’ दोनों की इस मुलाकात की क्लिप सोशल मीडिया पर अभी खूब ट्रेंड कर रही हैं। इस पर लोग अलग-अलग कमेंट भी कर रहे हैं। यह पल सोशल मीडिया पर छा गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।
“You are the best. I am trying to be as you”
Jalwa hai Modiji ka 🗿 🔥 pic.twitter.com/GvxZHkxVzI
---विज्ञापन---— BALA (@erbmjha) June 18, 2025
इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत और इटली की दोस्ती और मजबूत होगी, जिससे दोनों देशों के लोगों को बहुत फायदा होगा।’ मेलोनी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘इटली और भारत को गहरी दोस्ती जोड़ती है।’ पीएम मोदी ने इस पोस्ट को री-शेयर किया और मेलोनी की बात से सहमति जताते हुए लिखा कि ‘बिल्कुल सहमत हूं, पीएम मेलोनी। हमारी दोस्ती और गहरी होगी।’
Fully agree with you, PM Giorgia Meloni. India’s friendship with Italy will continue to get stronger, greatly benefitting our people!@GiorgiaMeloni https://t.co/LaYIIZn8Ry
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2025
---विज्ञापन---
यह कोई पहली बार नहीं है जब मोदी और मेलोनी की दोस्ती सुर्खियों में आई हो। इससे पहले दुबई में हुए COP28 समिट में दोनों ने एक सेल्फी ली थी, जिसे मेलोनी ने ‘Good friends at COP28, #Melodi’ कैप्शन के साथ शेयर किया था। सोशल मीडिया पर इस फोटो को #Melodi हैशटैग के साथ खूब शेयर किया गया। कई लोगों ने कमेंट्स किए और मीम्स भी बनाए।
पीएम मोदी G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के कनानास्किस पहुंचे। यह उनकी छठी बार G7 समिट में हिस्सेदारी थी और यह 10 साल बाद कनाडा की उनकी पहली यात्रा थी। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी साइप्रस से कनाडा पहुंचे थे और उनकी यह यात्रा भारत-कनाडा रिश्तों को और मजबूत करने का एक अहम मौका थी।
G7 समिट में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, कनाडा और यूरोपियन यूनियन (EU) के नेता शामिल होते हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और भारत की ओर से ग्लोबल साउथ की बात रखी।
मेलोनी का पीएम मोदी को ‘बेस्ट’और उनकी तरह बनने की बात कहना न सिर्फ एक राजनयिक मुलाकात थी, बल्कि यह दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों का प्रतीक भी था। यह छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे ‘Melodi मोमेंट’ का नाम दिया।
ये भी पढ़ें- प्लेन क्रैश में जीवित बचे विश्वास हुए डिस्चार्ज, ठुकरा दी एअर इंडिया की ये पेशकश
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।