Digital Services Tax: क्या है कनाडा का डिजिटल सर्विस टैक्स? जानें गूगल से लेकर Apple को कैसे होगा बड़ा नुकसान

Digital Services Tax: डिजिटल सर्विस टैक्स क्या है और कैसे एप्पल, गूगल, अमेजन जैसी अमेरिकी टेक कंपनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tax |Google | Apple | Canada | digital services tax | Digital Services

Image Credit- News24

Digital Services Tax: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 27 जून, शुक्रवार को डिजिटल सर्विस टैक्स को लेकर हमला बोला और कहा कि कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ता को तत्काल निलंबित कर रहे हैं। इस फैसले को लेने के पीछे की वजह अमेरिकी तकनीकी कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर (डीएसटी) लगाना है। कनाडा की डिजिटल सेवा कर नीति से गूगल से लेकर एप्पल जैसी अमेरिकी तकनीकी कंपनियां प्रभावित होंगी। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि वो ओटावा के साथ व्यापारी लेनदेन को बंद कर रहे हैं। इसके साथ इसी सप्ताह में नए टैरिफ टैक्स की घोषणा की जाएगी।

क्या है कनाडा का डिजिटल सेवा टैक्स?

डिजिटल सेवा कर अधिनियम के माध्यम से डिजिटल सेवा कर (DST) को लागू किया जाएगा, जो कनाडाई यूजर्स को प्रदान किए जाने वाले स्पेसिफिक डिजिटल सर्विस से होने वाले रेवेन्यू पर 3 प्रतिशत टैक्स होगा। इस टैक्स एक्ट को 20 जून, 2024 को शाही स्वीकृति मिली थी और ये 28 जून, 2024 को प्रभावी हुआ था। ये उन कंपनियों को लक्षित करेगा जिनका वैश्विक राजस्व €750 मिलियन (~US$801 मिलियन) और वार्षिक कनाडाई डिजिटल राजस्व C$20 मिलियन (~US$14.8 मिलियन) से अधिक है।

अमेरिकी टेक कंपनियां होंगी प्रभावित

गूगल से लेकर एप्पल जैसी दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनियां कनाडा के डिजिटल सेवा टैक्स से प्रभावित होंगी। बात करें गूगल की तो इस कंपनी पर सबसे ज्यादा डिजिटल सेवा टैक्स का प्रभाव रहेगा क्योंकि, गूगल सबसे ज्यादा कनाडा में व्यापक ऑनलाइन विज्ञापन रेवेन्यू करता है।

Apple पर भी लगेगा कनाडा का डिजिटल सर्विस टैक्स 

कनाडा में एप्पल के ऐप स्टोर, आईक्लाउड, एप्पल म्यूजिक सर्विस भी डिजिटल सर्विस टैक्स के तहत आती है क्योंकि इससे मार्केट में डेटा लाइसेंसिंग रेवेन्यू होता है।

अमेजन को भी चुकाना होगा DST

अमेजन भी है जो कनाडा में ऑनलाइन मार्केट प्लेस सर्विस के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही क्लाउड कंप्यूटिंग (AWS) से भी अमेजन की कनाडा में अच्छी खासी कमाई होती है। डिजिटल सेवा कर का लक्ष्य मार्केट सेल और यूजर्स डेटा लाइसेंसिंग है।

मेटा कंपनी को भी होता है ज्यादा मुनाफा

कनाडा के डिजिटल सर्विस टैक्स अधिनियम के अनुसार उन कंपनियों को टैक्स चुकाना होगा जो कनाडाई कमाई कर रहे हैं। मेटा कंपनी भी उनमें से एक फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे मेटा सोशल मीडिया सर्विस और एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म से कनाडाई काफी रेवेन्यू बनाते हैं। यूजर इंगेजमेंट और टारगेट विज्ञापनों से होने वाले रेवेन्यू पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ