मॉस्को में प्लेन क्रैश, चार की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

रूस के मॉस्को क्षेत्र के कोलोम्ना में याकोवलेव याक-18T विमान क्रैश हो गया, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हल्का ट्रेनिंग विमान एरोबेटिक्स के दौरान तकनीकी खराबी के चलते खेत में गिरकर जल गया। बताया जा रहा है कि विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली थी, इसके बावजूद इसे उड़ाया गया।

Moscow Plane Crash

मॉस्को में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Moscow Trainee Plane Crash: रूस के मॉस्को क्षेत्र के कोलोम्ना में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गयाम जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह एक हल्का ट्रेनी विमान था, जिसमें चार चालक दल और प्रशिक्षु सवार थे, सभी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि याकोवलेव याक-18T विमान एरोबेटिक्स करते समय क्रैश हो गया। इंजन में खराबी के कारण विमान एक खेत में गिर गया और उसमें आग लग गई।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विमान को उड़ान भरने की मंजूरी नहीं मिली थी। अब मामले की जांच चल रही है कि आखिर इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कौन है। याकोवलेव याक-18T एक चार सीट वाला, सिंगल इंजन वाला, हल्का विमान है। इसे 1960 में सोवियत संघ में विकसित किया गया था। खास तौर पर इस विमान को पायलटों के ट्रेनिंग के लिए ही तैयार किया गया है।

अहमदाबाद में हुआ था भीषण एक्सीडेंट

अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई थी, चमत्कारिक रूप से एक यात्री की जान बच गई थी। विमान एक हॉस्पिटल के मेस पर गिरा था तो वहां मौजूद कई छात्रों और डॉक्टरों की भी जान चली गई थी। इस घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे।

वहीं इसी बीच केंद्र सरकार ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच का नेतृत्व कर रहे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के महानिदेशक जीवीजी युगंधर को सशस्त्र सुरक्षा कवर प्रदान किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो ने उनकी एक्स-श्रेणी सुरक्षा का कार्यभार संभाल लिया था। बताया जा रहा है कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरे की रिपोर्ट के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के महानिदेशक को सुरक्षा प्रदान की गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ