---विज्ञापन---

Video: सऊदी अरब में खारिज, कई मुस्लिम देश भी खामोश, फिर भारत में वक्फ पर बवाल क्यों?

Waqf Board Controversy: वक्फ बोर्ड पर भारत में बवाल क्यों मचा हुआ है? जबकि अरब और मुस्लिम देश इसे नकार चुके हैं। कई देश इस पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन भारत में इस पर सियासी विवाद छिड़ा है। विरोधी सड़कों पर उतरने तक को तैयार हैं, आखिर मामला क्या है?

---खबर नीचे जारी है---

Why The Rucks in India on Waqf Board: देश में आजकल सबसे गरम और बड़ा मुद्दा वक्फ बोर्ड है। संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा सदन में वक्फ संशोधन बिल पेश होने की संभावना है, लेकिन इस संभावना के बीच इस मुद्दे पर देश की सियासत गरमाई हुई है। हालांकि सऊदी अरब वक्फ बोर्ड को खारिज कर चुके हैं। मुस्लिम देशों ने इस पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन भारत में इसे लेकर बवाल मचा हुआ है।

काफी लंबे समय से भारत में इस पर विवाद छिड़ा हुआ है। सरकार इसे संसद में पेश करके एक कानून बनाकर लागू करना चाहती है, जबकि विपक्षी दल इसके खिलाफ हैं। वे कहते हैं कि अगर सरकार वक्फ कानून बनाकर लागू करती है तो यह अल्पसंख्यकों की संपत्तियों और अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश होगा। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत करीब 16 दल मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ हैं।

---खबर नीचे जारी है---

तृणमूल कांग्रेस तो सड़कों पर उतरने को तैयार है। जबकि सरकार का इसे कानून बनाने के पीछे तर्क यह है कि इससे वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग रुकेगा और महिलाओं के साथ-साथ कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा होगी। News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट देखिए और जानिए आखिर भारत में वक्फ बोर्ड पर बवाल क्यों मचा है?

First published on: Nov 30, 2024 01:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola