जानिए क्यों ट्रेंड हो रहा '#BoycottCampa', एक्स पर लोगों ने खोला मोर्चा

Boycott Campa: एक्स प्लेटफॉर्म पर बुधवार को साफ्ट ड्रिंक कैंपा के खिलाफ #BoycottCampa अभियान शुरू हो गया। कुछ ही घंटे में सैकड़ों यूजर्स ने कैंप के खिलाफ पोस्ट कर दी। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला। कंपनी की किस एक गलती की वजह से लोगों ने कंपनी कैंपा के खिलाफ बॉयकॉट शुरू कर दिया।

greno west list aims green (2)
विज्ञापन

Boycott Campa: कंपनी की मार्केटिंग टीम प्रोडक्ट्स के प्रमोशन के लिए किसी भी तरह का मौके नहीं छोड़ती है। हालांकि कई बार उनसे ऐसी गलती हो जाती है, जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ता है। सॉफ्ट ड्रिंक कैंपा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैंपा के खिलाफ एक बार फिर बॉयकॉट शुरू किया गया है। पुरी में शुरू होने वाली रथ यात्रा को लेकर कंपनी के प्रचार में एक टैग लाइन लिखी। फिर क्या… लोगों ने कंपनी को घेरना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में #BoycottCampa ट्रेंड चल गया। हालांकि अभी तक कंपनी इस बारे में कोई सफाई नहीं दी है।

Advertisment

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, जगन्नाथ पुरी में 26 जनवरी को रथ यात्रा का शुभारंभ होने वाला है। इस मौके पर कैंपा ने उड़ीसा के कई हिस्सों में प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगाए। इसमें उड़िया भाषा में लिखा था- ‘रथ का मार्ग, कैंपा के साथ’। इसके साथ ही मंदिर का फोटो भी लगा था। इस प्रचार पर लोगों ने उनकी भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि सस्ता प्रचार करने के लिए मंदिर के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक यूजर का कहना है कि भगवान आशीर्वाद देते हैं, ब्रांडिंग नहीं। कैंपा को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

लोगों ने दी यह प्रतिक्रिया

‘रथ का मार्ग, कैंपा के साथ’ पर एक्स प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने कैप्शन लिखते हुए फोटोज शेयर किए। यूजर आकर्श ने लोगों ‘यह सिर्फ स्वर-बहरापन नहीं है – यह आत्मा-बहरापन है।’ खुशी यूजर ने लिखा- ‘हिंदू आस्था को व्यापार के लिए इस्तेमाल करना बंद करो। कैंपा को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। यूजर समृद्धि पाठक ने लिखा- हर बार हिंदू धर्म ही क्यों निशाने पर होता है? उनके उत्पादों का बहिष्कार करें और माफ़ी की मांग करें। अंकिता ने लिखा- भगवान आशीर्वाद देते हैं, ब्रांडिंग नहीं। कैंपा को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। लोग भूलेंगे नहीं।

विज्ञापन

क्या है कैंपा कोला का इतिहास

साफ्ट ड्रिंक कंपनी प्योर ड्रिंक्स ग्रुप ने साल 1977 में भारत में यह कंपनी लांन्च की थी। इससे पहले तक कंपनी कोक के साथ मिलकर कोका-कोला बनाती थी। शुरुआत में कंपनी का नारा था- ‘द ग्रेट इंडियन टेस्ट’। करीब 15 साल बाद विदेशी कोला मार्केट की एंट्री से कैंपा बाजार से गुम हो गई। साल 2000 में कंपनी ने दिल्ली में अपने ऑफिस और प्लांट बंद कर दिए। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने साल 2022 में कैम्पा कोला को 22 करोड़ में खरीद लिया।

विज्ञापन

पहली बार नहीं… इन कंपनियों के प्रचार पर हुआ है विवाद

इसी साल फरवरी में ऑनलाइन होटल बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी OYO ने अखबार में विज्ञापन दिया, जिसमें लिखा था कि ‘भगवान हर जगह है, और OYO भी’। इससे #BycottOYO ट्रेंड शुरू हो गया था। इस पर कंपनी ने लिखित में माफी मांगी थी।
ऐसे ही साल 2021 में डाबर कंपनी विवादों में आ गई थी। कंपनी ने करवाचौथ पर एक समलैंगिक जोड़े को करवाचौथ मनाते हुए दिखाया था। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोला था।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ