'मैंने तुम्हारी जान बचाई...', डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई पर पलटवार

Trump vs Khamenei: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की आलोचना की है। उन्होंने खामेनेई को लेकर कहा वे देश के सम्मानित और सर्वोच्च व्यक्ति हैं उन्होंने सच बोलना होगा।

Donald Trump on Ali Khamenei

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अली खामेनेई (Pic Credit-ANI)

Donald Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई पर निशाना साधते हुए जुबानी हमला बोला है। ट्रंप ने कहा कि 12 दिन में इजराइली और अमेरिकी हमले ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने आगे कहा कि आप एक धार्मिक और देश में सम्मानित व्यक्ति हैं, आपको सच बोलना होगा। ट्रंप ने आगे कहा कि अब आप नरक में पहुंच गए हैं।

ईरान ने युद्ध में जीत हासिल की-  खामेनेई

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि 12 दिन के इजराइली और अमेरिकी हमले में ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। बता दें कि ट्रंप ने ये टिप्पणी खामेनेई के उस बयान के बाद की है जिसमें वे अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने की बात कह रहे हैं। इससे पहले खामेनेई ने सीजफायर के बाद कहा था ईरान ने युद्ध में जीत हासिल की है। ईरान ने अमेरिका और इजराइल को कड़ा और तीखा जवाब दिया है।

मैंने खामेनेई को मरने नहीं दिया

ट्रंप ने इस दौरान युद्ध की रणनीति को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि युद्ध के शुरुआती दिनों में इजराइल ने प्लान बनाया था, जिसमें खामेनेई को मारने की बात थी। लेकिन मैंने उस योजना को वीटो कर दिया। मैं जानता था खामेनेई कहां छिपे थे। मैंने उन्हें मरने नहीं दिया। मैंने उनको भयानक और अपमानजनक मौत से बचाया। उन्हें मुझको थैंकयू कहना चाहिए।

अमेरिका ने किया था हमला

बता दें कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों इस्फहान, नंताज और फोर्डो पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा था। हालांकि अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में तीन परमाणु केंद्रों को मामूली नुकसान की बात कही गई थी। इसके बाद अमेरिकी मीडिया ने इसको जोर-शोर से मुद्दा बनाया था। हालांकि इसके बाद सीआईए ने दावा किया कि ईरान को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ