Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

US आर्मी ने मादुरो को पकड़ने के लिए ली थी AI की मदद, जानें- इस पर क्यों हो रहा विवाद

पेंटागन ने पहली बार किसी क्लासीफाइड मिलिट्री मिशन के लिए एंथ्रोपिक कंपनी के एआई मॉडल 'Claude' का इस्तेमाल किया है. यह तकनीक 'पालान्टिर टेक्नोलॉजीज' के जरिए से अमेरिकी सेना तक पहुंची.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 14, 2026 22:42

अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी कराकस में एक सैन्य ऑपरेशन किया था, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया गया था. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि इस बेहद ‘क्लासिफाइड’ मिशन की सफलता के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़ा हाथ था.

पेंटागन ने पहली बार किसी क्लासीफाइड मिलिट्री मिशन के लिए एंथ्रोपिक कंपनी के एआई मॉडल ‘Claude’ का इस्तेमाल किया है. यह तकनीक ‘पालान्टिर टेक्नोलॉजीज’ के जरिए से अमेरिकी सेना तक पहुंची. यह कंपनी पेंटागन की पुरानी भागीदार है, जो अमेरिकी सेना के लिए टूल्स बनाती है.

---विज्ञापन---

इस खुलासे ने तकनीकी जगत में हड़कंप मचा दिया है क्योंकि एंथ्रोपिक के नियम कहते हैं कि उसका एआई मॉडल हिंसा, हथियार डवलप करने या किसी की निगरानी के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इसके बावजूद, मादुरो को पकड़ने के लिए किए गए हवाई हमलों और खुफिया मिशन में इसका इस्तेमाल हुआ है.

इस विवाद के कारण पेंटागन और एंथ्रोपिक के बीच हुआ 200 मिलियन डॉलर (करीब 1600 करोड़ रुपये) का कॉन्ट्रेक्ट अब खतरे में है. अमेरिकी अधिकारी इस समझौते को रद्द करने पर विचार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने जनवरी में घोषणा की थी कि पेंटागन उन AI मॉडल्स के साथ काम नहीं करेगा जो ‘आपको युद्ध लड़ने की इजाजत नहीं देंगे’, उन्होंने एंथ्रोपिक के साथ हुई बातचीत का ज़िक्र किया था.

एंथ्रोपिक ने पिछली गर्मियों में $200 मिलियन का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. कई एआई कंपनियां अमेरिकी सेना के लिए कस्टम टूल बना रही हैं. जिनके टूल्स ,सैन्य प्रशासन के लिए यूज किए जाते हैं.

First published on: Feb 14, 2026 10:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.