बेलारूस ने रिहा किए 500 अमेरिकी कैदी, राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेसीडेंट लुकाशेंको को दिया धन्यवाद

टुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उनके दूत जॉन कोएल ने बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बातचीत के बाद कुल 500 बंदियों की रिहाई सुनिश्चित की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

President Trump thanks President Lukashenko
विज्ञापन

यूरोप में स्थित देश बेलारूस ने 500 अमेरिकी कैदियों को रिहा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समय) को दावा किया कि बेलारूस में 500 से अधिक राजनीतिक कैदियों को रिहा किया गया है, जिसका श्रेय उन्होंने अपने दूत और बेलारूसी नेतृत्व के प्रयासों को दिया।

टुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उनके दूत जॉन कोएल ने बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बातचीत के बाद अतिरिक्त 250 बंदियों की रिहाई सुनिश्चित की। कहा कि पिछले हफ्ते, बेलारूस में मेरे दूत जॉन कोएल ने, अत्यंत सम्मानित राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बातचीत के बाद, 250 और राजनीतिक कैदियों को रिहा करवाया! इससे राष्ट्रपति लुकाशेंको द्वारा मई से अब तक रिहा किए गए कैदियों की कुल संख्या 500 से अधिक हो गई है।

विज्ञापन

ट्रंप ने इस कदम के लिए लुकाशेंको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रपति को इसके लिए हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं, और मैं शांति बोर्ड की अगली बैठक में उनके साथ उपस्थित होने के लिए उत्सुक हूं।

बता दें कि गत अगस्त में, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन से पहले बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ उनकी “शानदार” बातचीत हुई थी। उन्होंने उस समय बातचीत के दौरान पुतिन की अलास्का यात्रा पर चर्चा का भी जिक्र किया था।

विज्ञापन

उस समय राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने 16 कैदियों की रिहाई के लिए लुकाशेंको को धन्यवाद देने के लिए फोन किया था। ट्रंप ने लिखा कि मैंने बेलारूस के अत्यंत सम्मानित राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से एक शानदार बातचीत की। इस बातचीत का उद्देश्य 16 कैदियों की रिहाई के लिए उन्हें धन्यवाद देना था। हम 1,300 अन्य कैदियों की रिहाई पर भी चर्चा कर रहे हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। उस समय सीएनएन ने रिपोर्ट किया था कि 1994 से सत्ता में रहे लुकाशेंको पहले से ही अमेरिका के भारी प्रतिबंधों के अधीन हैं।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ