इजरायल ने 271 अरब डॉलर तक बढ़ाया रक्षा बजट, इजरायली वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने बताया आगे का प्लान

ईरान के साथ जंग के बीच बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल का रक्षा बजट दोगुना करने जा रहे हैं. 30 मार्च 2026 सोमवार की सुबह ही इजरायली संसद क्नेसेट में बजट को लेकर वोटिंग हुई. मिली जानकारी के अनुसार, अब इजरायल अपना कुल बजट बढ़ाकर 271 अरब डॉलर करने जा रहा है, जिसका करीब एक चौथाई हिस्सा नेतन्याहू सरकार डिफेंस पर खर्च करेगी.

benjamin netnayahu

ईरान के साथ जंग के बीच बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल का रक्षा बजट दोगुना करने जा रहे हैं. 30 मार्च 2026 सोमवार की सुबह ही इजरायली संसद क्नेसेट में बजट को लेकर वोटिंग हुई. मिली जानकारी के अनुसार, अब इजरायल अपना कुल बजट बढ़ाकर 271 अरब डॉलर करने जा रहा है, जिसका करीब एक चौथाई हिस्सा नेतन्याहू सरकार डिफेंस पर खर्च करेगी. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, आधे से ज्यादा सांसदों ने बजट के पक्ष में वोट किया है. 55-62 सांसदों ने बजट का समर्थन किया है.

विज्ञापन

बता दें कि ईरान के इजरायल की जंग को आज पूरा एक महीना हो चुका है, लेकिन अब भी दोनों देशों में से कोई भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, इजरायल-ईरान ने एक दूसरे पर लगातार हमले जारी रखे हैं. इसके अलावा इजरायल ईरान के न्यूक्यिलयर ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है. इतना ही नहीं पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई सहित 48 ईरानी नेता और 40 कमांडर इजरायली हमलों में मारे गए हैं.

विज्ञापन

कितना है इजरायल का रक्षा बजट?

इजरायल का रक्षा बजट पिछले डिफेंस बजट से अब करीब दोगुना है. साल 2023 में बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने 27.5 अरब डॉलर का रक्षा बजट रखा था, जो इस बार बढ़ाकर 45 अरब डॉलर कर दिया है. इजरायल इस वक्त सिर्फ ईरान के साथ ही नहीं, बल्कि हिज्बुल्लाह, हमास और हूती जैसे चरमपंथी संगठनों के साथ भी उलझा हुआ है, ये संगठन ईरान की मदद कर रहे हैं. ऐसे में उसे इन तीनों से मुकाबला करने के लिए अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने की जरूरत है और बजट में किया गया इजाफा भी इसी ओर इशारा कर रहा है.

इजरायली वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने रक्षा बजट को वॉरटाइम बजट का मुख्य हिस्सा बताया है. उन्होंने कहा कि इस वक्त इजरायल का मकसद अपनी भूराजनीतिक और राजनयिक स्थिति में सुधार करना है. विपक्ष ने आखिरी समय में किए गए इन बदलावों का विरोध किया है और कहा कि ऐसी हरकत इजरायल के इतिहास में पहली बार हुई है.

विज्ञापन

वहीं इजरायल में विपक्ष के नेता याइर लैपिड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और मौजूदा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘ये चोरों का एक समूह है, जिन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है. ये ईरान के साथ जंग की वजह से बॉम्ब शेल्टर में जी रहे नागरिकों को लूट रहे हैं.’

दूसरी ओर, इजरायली वित्त मंत्री ने कहा, ‘हम राइट-विंग सरकार के तहत यह बजट पास कर रहे हैं. हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और न्यायिक तंत्र में सुधार के अपने लक्ष्यों को पूरा करेगी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ