अमेरिका में सांसद ने इंस्टाग्राम के खिलाफ दर्ज कराया केस, बेटे की आत्महत्या से जुड़ा है मामला

US Lawmaker Suing Instagram: अमेरिका के एक सांसद ने इंस्टाग्राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सांसद के बेटे ने साल 2022 में इंस्टाग्राम पर एक सेक्सटॉर्शन केस में फंसने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

Family of Brandon Guffey

Family of Brandon Guffey (Instagram/voteguffey

विज्ञापन

US Lawmaker Suing Instagram After His Son’s Suicide In ‘Sextortion Scam’ : अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य के प्रतिनिधि ब्रैंडन गफी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के खिलाफ गलत तरीके से मौत का मुकदमा किया है। गफी ने कहा है कि इंस्टाग्राम की वजह से साल 2022 में उनके 17 साल के बेटे गेविन गफी ने सेक्सुअल एक्सटॉर्शन के मामले में फंसने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार गेविन ने बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रैंडन गफी और उनके छोटे बेटे को गेविन की मौत के दो महीने बाद इंस्टाग्राम पर कुछ प्राइवेट मैसेज मिले थे। मैसेज भेजने वाले शख्स ने गेविन की नग्न तस्वीरों के बदले पैसे की मांग की थी। जानकारी के अनुसार गेविन की फॉलोअर लिस्ट में जिसका भी आखिरी नाम गफी था उसे ऐसा मैसेज मिला था।

मेटा पर गलत एल्गोरिद्म यूज करने का आरोप

इसके बाद उसके परिवार को समझ में आया कि गेविन असल में इंस्टाग्राम पर एक ‘सेक्सटॉर्शन स्कैम’ में फंस गया था। ब्रैंडन गफी ने इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के खिलाफ मुकदमा किया है। उन्होंने कहा है कि कंपनी गेविन जैसे बच्चों को ऑनलाइन प्रिडेटर्स से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाती है। जानकारी के अनुसार यह मामला पिछले सप्ताह साउथ कैरोलिना की एक अदालत में दर्ज कराया गया था।

शिकायत में  कहा गया है कि मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों में डिप्रेशन, लो सेल्फ स्टीम, एंग्जाइटी और ईटिंग डिसऑर्डर जैसी समस्याओं के लिए जिम्मेदार हैं। आरोप लगाया गया है कि मेटा ऐसे एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करती है जो सक्रिय रूप से किशोरों को टारगेट करते हैं और संभावित नुकसान से उन्हें बचाने में नाकाम रहते हैं। मुकदमे में यह भी कहा गया है कि मेटा के पास बच्चों की सुरक्षा के लिए टूल्स नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ