'ईरान से निपट लें पहले फिर…', डोनाल्ड ट्रंप का अगला टारगेट भी सेट, बताया Iran के बाद किस देश की है बारी?

Donald Trump News: ईरान के बाद डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अमेरिका है। इसके बारे में उन्होंने खुद बताया और कहा कि ईरान के बाद क्यूबा का नंबर है। वहां के लोग भी काफी परेशान हैं, लेकिन अमेरिका उनकी समस्याओं का समाधान भी कर देगा।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर ईरान के बाद क्यूबा है।

विज्ञापन

Donald Trump Next Target: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया है। उन्होंने अपना अगला टारगेट सेट कर लिया है। इस बारे में बात करते हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता ईरान को सबक सिखाना है। अभी उनका फोकस ईरान के साथ चल रहे विवाद को खत्म करने पर है। ईरान के बाद वे क्यूबा को टारगेट करेंगे और उसकी समस्याओं को समाधान करेंगे। ईरान के बाद अगला नंबर क्यूबा का ही है।

ईरान और अरब देशों को बड़ा झटका, अमेरिका की रूस को छूट, 30 दिन तक भारत को तेल बेच सकते हैं पुतिन

विज्ञापन

ईरान के साथ क्यूबा से भी बातचीत जारी थी

शष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में आयोजित मेजर लीग सॉकर चैंपियन इंटर मियामी CF के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत के बीच ही क्यूबा के साथ बातचीत चल रही थी। पहले क्यूबा से ही निपटने का प्लान था, लेकिन ईरान ने हालात ऐसे बना दिए कि पहले उस पर हमला करना पड़ा। हवाना वाशिंगटन के साथ बातचीत करना चाहता है और ट्रेड डील के लिए बेताब है, लेकिन अब ईरान के बाद क्यूबा का देखेंगे। इसलिए क्यूबा से बातचीत भी डिले कर दी गई है।

अमेरिका ने क्यूबा पर लगाई आर्थिक पाबंदियां

बता दें कि ओबामा सरकार के समय अमेरिका और क्यूबा के संबंध मजबूत हुए थे। डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही क्यूबा पर पाबंदियां लगा दी। पाबंदियों से क्यूबा का टूरिज्म, बिजनेस, इंडस्ट्री, इकोनॉमी पर असर पड़ा। क्यूबा को ट्रंप ने फिर से स्टेट स्पॉन्सर ऑफर टेररिज्म की सूची में डाल दिया। क्यूबा पर ट्रंप ने वामपंथी और अमेरिका-विरोधी समूहों को शरण और समर्थन देने का आरोप लगाया। वेनेजुएला की मादुरो सरकार को भी राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य सुरक्षा देने काआरोप लगाया।

विज्ञापन

क्यूबा का फ्रेंडली टेकऑवर करेगा अमेरिका

हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने हवाना के साथ बातचीत की और क्यूबा के ‘फ्रेंडली टेकओवर’ की संभावना जताई। क्योंकि क्यूबा के पास पैसे नहीं हैं कि वह व्यापार कर सके या अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन कर सके। इसलिए अमेरिका ने क्यूबा पर कब्जा करने की प्लानिंग बनाई है। क्योंकि क्यूबा तंगी से गुजर रहा है, इसलिए वह अमेरिका का विरोध भी नहीं करेगा, लेकिन क्यूबा के साथ डील अब ईरान का संघर्ष खत्म होने के बाद ही होगी। तब तक क्यूबा को अपने हालातों को सहन करना पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ