---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्धविराम में US ने की मध्यस्थता, अमेरिकी सचिव रुबियो का ऐलान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ऐलान कर बताया कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्धविराम समझौते में अमेरिका ने मध्यस्थता करने में मदद की है।

---विज्ञापन---

सीमा विवाद को लेकर कंबोडिया और थाईलैंड छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी सचिव मार्को रुबियो ने बड़ा ऐलान कर बताया कि यूएस ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध विराम करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उसने मध्यस्थता करने में पूरी मदद की है। मार्को रुबियो ने अपने सोशल हैंडल एक्स पर बताया कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति बनाए रखने के लिए यूएस ने अहम रोल निभाया है। इसके साथ ही उन्होंने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को भी धन्यवाद दिया। अब इसी चीज को आगे बढ़ाने में मलेशिया, ASEAN और दोनों देशों का पूरा समर्थन करेंगे।

---विज्ञापन---

मलेशियाई पीएम का धन्यवाद

---विज्ञापन---

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने में मदद मिली है। इसके लिए मलेशियाई प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद किया। वहीं, कुआलालंपुर में युद्धविराम को रोकने के लिए कई दिनों से चल रही बातचीत अब खत्म हो चुकी है, जिसमें थाईलैंड और कंबोडिया के सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस मीटिंग में थाईलैंड के उप रक्षामंत्री नत्थाफोन नाकपनित और कंबोडियाई के रक्षा मंत्री टी सेइहा समेत मलेशिया, चीन और अमेरिका भी मौजूद रहे।

शांति समझौते पर अमेरिका का मजबूत समर्थन

---विज्ञापन---

इसके अलावा अमेरिकी राजदूत एडगार्ड डी. कागन ने भी अपने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस मध्यस्थता के लिए अमेरिका का मजबूत समर्थन है। उन्होंने कहा कि यह युद्धविराम कायम रहे। हम दोनों देशों के बीच शांति चाहते हैं। पिछले हफ्ते की शुरुआत में सीमा पर हुए संघर्ष के दौरान 2 कम्बोडियाई सैनिकों को रिहा भी किया गया, जबकि दोनों देश युद्धविराम बनाए रखने के लिए बातचीत करने की तैयारी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें-  टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, भारत के साथ व्यापार वार्ता करने से किया इनकार

First published on: Aug 08, 2025 06:57 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola