Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

खूबसूरत महिला, 1 अरब डॉलर… युगांडा आर्मी चीफ ने तुर्की के सामने रखी बेतुकी मांग, 2022 में जॉर्जिया मेलोनी से शादी की कही थी बात

युगांडा के सेना प्रमुख मुहूजी काइनरुगाबा ने तुर्की से 1 अरब डॉलर और 'सबसे खूबसूरत महिला' की मांग कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है. ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने कोई बेतुका बयान दिया हो.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Apr 12, 2026 17:24
Uganda Army Chief Sparks Row
Credit: Social Media

अफ्रीकी देश युगांडा के सेना प्रमुख मुहूजी काइनरुगाबा एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने तुर्की को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई है.रिपोर्ट के मुताबिक, काइनरुगाबा ने तुर्की से 1 अरब डॉलर की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें तुर्की की सबसे खूबसूरत महिला चाहिए. काइनरुगाबा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती, तो युगांडा और तुर्की के बीच संबंध खराब हो सकते हैं.

काइनरुगाबा के बयान से मचा बवाल

युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्की से दो मांगें रखी हैं. पहली मांग है सोमालिया में इस्लामी आतंकवादियों से लड़ने में युगांडा के लंबे सैन्य योगदान के लिए 1 अरब डॉलर. दूसरी मांग है कि ‘उस देश की सबसे खूबसूरत महिला’ को सौंप दिया जाए, जिसे कैनेरुगाबा ने अपनी पत्नी बताया. हालांकि कैनेरुगाबा की इस मांग की आलोचना हुई है, लेकिन ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह की बेतुकी मांग रखी है. इससे पहले भी वो सोशल मीडिया पर कई बार अजीब और आक्रामक टिप्पणियां कर चुके हैं. 2022 में, कैनेरुगाबा ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से शादी करने के बदले में इटली को 100 गायें देने की पेशकश की थी.

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति के बेटे हैं काइनरुगाबा

मुहूजी काइनरुगाबा कोई आम सैन्य अधिकारी नहीं हैं. वो युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे हैं और देश की सेना में बेहद प्रभावशाली पद पर हैं. उन्हें भविष्य में राष्ट्रपति पद का दावेदार भी माना जाता है. लेकिन काइनरुगाबा ने कई बार अपने विवादित बयानों से मुश्किलें खड़ी की हैं. वो कई बार बाकी देशों को लेकर भी भड़काऊ टिप्पणियां कर चुके हैं, जिसके बाद युगांडा सरकार को सफाई देनी पड़ी. उनके बयानों के कारण पहले भी देश की कूटनीतिक छवि पर सवाल उठ चुके हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 12, 2026 05:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.