Typhoon Krathon Latest Update: समुद्र में उठे चक्रवाती तूफान क्रैथॉन ने फिलीपींस के बाद दक्षिण ताइवान में भी भारी तबाही मचाई है। वहीं अब नेशनल हरिकेन सेंटर ने अनुमान लगाया है कि तूफ़ान धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगा। शुक्रवार को राजधानी ताइपे तक पहुंचने से पहले यह कमजोर हो गया था, लेकिन अभी भी यह कैटेगरी 4 का तूफान है। उत्तरी ताइवान के बाद तूफान के जलडमरूमध्य से होते हुए चीनी तट की ओर बढ़ने की उम्मीद थी।
केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार, क्रैथॉन के असर से समुद्र में 5 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं। अधिकतम 126 किलोमीटर प्रति घंटे (78 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से रेगुलर हवाएं चल रही हैं और 162 किलोमीटर प्रति घंटे (101 मील प्रति घंटे) की रफ्तार वाले झोंके समुद्र तटीय इलाकों में तबाही मचा रहे रहे हैं। मूसलाधार बारिश ने भी जनजीवन अस्त व्यस्त किया हुआ है।
ताइवान में तूफान का कहर ऐसे बरपा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रैथॉन ने गुरुवार को ताइवान के शहर काऊशुंग में दस्तक दी, जिससे द्वीप के दक्षिणी हिस्से में मूसलाधार बारिश हुई और तेज तूफानी हवाएं चलीं । तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर गए। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। रास्ते ब्लॉक होने से स्कूल और ऑफिस बंद करने पड़े। आने-जाने वाली सभी फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। हालांकि तूफान के कहर से 4 लोगों की मौत हुई है, लेकिन 7 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 20 हजार से ज्यादा घर अंधेरे में डूबे हैं। सरकार ने 1500 से ज्यादा पुलिस और सेना के जवान काऊशुंग और न्यू ताइपे में तैनात किए हुए हैं।
समुद्र में उठ रहीं ऊंची-ऊंची लहरें
तूफान क्रैथॉन के ताइवान की ओर बढ़ने के कारण दक्षिणी ताइवान के काऊशुंग में समुद्र तट पर लहरें टकरा रही हैं। ताइवान के दक्षिणी शहरों में बाढ़ आ गई है। काऊशुंग प्रशासन ने अपने निवासियों से संभावित विनाशकारी हवाओं और बारिश से बचने के लिए आश्रय लेने का आग्रह किया है। दुकानें ढह गईं हैं और पार्क जलमग्न हो गए है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। धीमी गति से चलने वाला तूफान, जो लगभग 4 किलोमीटर प्रति घंटे (2.5 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से ताइवान की ओर बढ़ा, पिछले 5 दिन में द्वीप के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में पानी भर गया। इसलिए हजारों लोगों को पहाड़ी या निचले इलाकों से बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। इन 5 दिनों में ताइवान की अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है।
संबंधित खबरें
कौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके हैं पाबंदी, ट्रंप ने बनाया और भी पावरफुल
3 mins agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
25 mins agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
12 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
17 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
18 hrs agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
23 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
23 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
23 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
1 day agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines