Twin Sisters Ano Sartania Tako Khvitia Reunion: 1972 में बनी हेमा मालिनी स्टारर फिल्म ‘सीता और गीता’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है, क्योंकि उस फिल्म में 2 जुड़वा बहनों की जो कहानी दिखाई गई थी, वह रियल लाइफ में भी देखने का मिली है, जिसके बारे में जानकर आपको सीता-गीता ही याद आएंगी। रमेश सिप्पी की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म जैसी कहानी जॉर्जिया में देखने को मिली।
बता दें कि जॉर्जिया पूर्वी यूरोपीय देश है और हम जिस कहानी की बात कर रहे हैं, वह इसी देश की 2जुड़वा बहनों की है। इनके नाम हैं- एमी ख्वितिया और एनो सरतानिया, जो बचपन में एक दूसरे से बिछड़ गई थीं, लेकिन 19 साल बाद किस्मत ने दोनों को फिर से मिला दियाा, जबकि दोनों एक दूसरे से मीलों दूर रहती थीं।
जॉर्जिया की जुड़वा बहनें एमी ख्वितिया और एनो सरतानिया
बिछड़ी बहनों को टिकटॉक ने मिलाया
दोनों बहनों को एक दूसरे के बारे में वायरल टिकटॉक वीडियो और एक टैलेंट शो के माध्यम से पता चला। जॉर्जिया में दशकों से अस्पताओं से बच्चों को चुराए जाने और बेचे गए बच्चों का मामला अनसुलझा है।
एमी और एनो की खोज का सफर तब शुरू हुआ, जब वह दोनों सिर्फ 12 साल की थीं। अपने पसंदीदा टीवी शो ‘जॉर्जियाज गॉट टैलेंट’ में मग्न एमी की नजर डांस परफॉर्मेंस दे रही एक लड़की पर पड़ी, जो बिल्कुल उससे मिलती-जुलती थी।
लेकिन उसे नहीं पता था कि नाचने वाली वह लड़की उसकी बिछड़ी हुई बहन है।दूसरी तरफ, एनो को एक टिकटॉक वीडियो दिखा, जिसमें एक नीले बालों वाली लड़की बिल्कुल उसके जैसी दिख रही थी। वह लड़की उसकी जुड़वा एमी निकली।
जॉर्जिया की जुड़वा बहनें एमी ख्वितिया और एनो सरतानिया
पिता ने ही बेटियों को बेच दिया!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बहनों ने बताया कि उनकी मां मां अज़ा शोनी 2002 में उन्हें जन्म देने के बाद अज्ञात जन्म संबंधी समस्याओं के कारण कोमा में चली गई थी। देखभाल न करनी पड़े, इसलिए पिता गोचा गखारिया ने दोनों बहनों को अलग-अगल परिवारों को बेच दिया।
संबंधित खबरें
हूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
5 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
5 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
6 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
14 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
19 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines