'होर्मुज स्ट्रेट जल्द ही आजाद और सुरक्षित होगा…', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित और खुला रखने के लिए कई देश अमेरिका के साथ मिलकर युद्धपोत भेज सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर चुका है, लेकिन अभी भी समुद्री सुरक्षा को खतरा बना हुआ है.

Trump on Strait Of Hormuz

Credit: Social Media

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दुनिया के कई देश जल्द ही फारस की खाड़ी में मौजूद अहम समुद्री मार्ग Strait of Hormuz को सुरक्षित और खुला रखने के लिए अपने युद्धपोत भेज सकते हैं. ट्रंप का दावा है कि इस रणनीतिक जलमार्ग को सुरक्षित बनाए रखने के लिए अमेरिका के साथ बाकी देश भी सैन्य सहयोग देने को तैयार हैं. ट्रंप ने एक बयान में कहा कि जिन देशों की अर्थव्यवस्था इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले तेल और व्यापार पर निर्भर है, वो अमेरिका के साथ मिलकर इस इलाके में अपनी नौसैना की तैनाती बढ़ा सकते हैं. उन्होंने खास तौर पर चीन, फ्रांस, जापान, साउथ कोरिया और यूनाइटेड किंगडम का जिक्र करते हुए कहा कि ये देश भी इस मिशन में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान ने किया भीषण हमला, इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर दागी मिसाइल, धू-धू कर जला हेलीपैड और कैम्पस

विज्ञापन

ट्रंप ने और क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी दावा किया कि अमेरिका ने हाल के सैन्य अभियानों में ईरानकी सैन्य क्षमता को पूरी तरह खत्म कर दिया है. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बावजूद ईरान अभी भी समुद्री रास्तों में रुकावट पैदा करने करने की कोशिश कर सकता है. ट्रंप के मुताबिक ईरान ड्रोन, समुद्री बारूदी सुरंगों (माइंस) या कम दूरी की मिसाइलों के जरिए जहाजों को निशाना बना सकता है.उन्होंने कहा कि अमेरिका इस खतरे को गंभीरता से ले रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो ईरान के तटीय इलाकों में मौजूद सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई जारी रखी जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि ईरानी नौकाओं और जहाजों को भी निशाना बनाया जा सकता है, ताकि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार प्रभावित न हो.

क्यों खास है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार रास्तों में से एक है. खाड़ी क्षेत्र से निकलने वाला तेल का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचता है. अगर इस जलमार्ग में किसी भी तरह की रुकावट आती है तो वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ सकता है. ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश मिलकर ये सुनिश्चित करेंगे कि होर्मुज जलमार्ग सुरक्षित बना रहे. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला, सुरक्षित और स्वतंत्र बना देंगे. विशेषज्ञों का मानना है किअगर कई देश मिलकर इस क्षेत्र में अपनी नौसैनिक ताकत तैनात करते हैं, तो इससे समुद्री मार्गों की सुरक्षा मजबूत हो सकती है. हालांकि इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ