Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

खामेनेई की मौत के बाद ट्रंप को मिला था सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर? US राष्ट्रपति ने किया चौंकाने वाला दावा

अपने दावों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि उन्हें ईरान का सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: Raghav Tiwari Updated: Mar 26, 2026 10:46

मिडिल ईस्ट जंग का आज 27वां दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत तमाम सीनियर नेताओं की हत्या के बाद भी ईरान लगातार अमेरिका और इजरायल से मुकाबला लिए हुए है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम की चर्चा चल रही है। हालांकि दोनों देशों ने अपनी अपनी शर्तें सामने रखीं हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने उन्हें सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम में कहा कि वे ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप का दावा है कि सीजफायर के लिए दोनों देशों की तरफ बातचीत चल रही है। हालांकि ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है। इसी बीच ट्रंप ने सबको चौंकाते हुए कहा कि ईरान के कुछ लोग उनसे अनौपचारिक रूप से कह रहे थे कि आप (ट्रंप) हमारे अगले सुप्रीम लीडर बन जाओ। ट्रंप ने हंसते हुए कहा कि मैंने मना कर दिया। ट्रंप ने कहा कि दुनिया में किसी देश का नेता ईरान का सुप्रीम लीडर बनना नहीं चाहता होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘हार मानने से इनकार करेगा ईरान तो ट्रंप ‘नर्क’ बना देंगे’, व्हाइट हाउस की दो टूक चेतावनी

---विज्ञापन---

इसके अलावा ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान को बहुत बुरी तरह हरा दिया है। कहा कि हम इतनी बड़ी जीत हासिल कर रहे हैं कि किसी ने पहले कभी नहीं देखा. ईरान अब बहुत जल्दी समझौता करना चाहता है, लेकिन डर रहा है. डर इसलिए कि अगर उसने समझौता किया तो उसके अपने लोग उसे मार सकते हैं, और हमें भी डर है।

जंग पर ट्रंप ने दावा कि है कि अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्र वाला प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करे, हिजबुल्लाह जैसे गुटों को सपोर्ट न करे और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोल दे जैसी शर्तें हैं। मामले पर ईरान ने साफ मना कर दिया है। ईरान के एक अधिकारी ने इंटरव्यू में कहा था कि ट्रंप अपने आप से बात कर रहे हैं क्या? हम उनके साथ कोई डील कभी नहीं करेंगे, न अब, न भविष्य में।

यह भी पढ़ें: ईरान-US-इजरायल जंग को खत्म कराएगा भारत! ईरानी राजदूत ने बताया भरोसेमंद खिलाड़ी

First published on: Mar 26, 2026 10:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.