Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘ईरान कभी भी सरेंडर कर सकता है’, G7 बैठक में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 देशों के नेताओं के साथ हुई एक वर्चुअल कॉल में दावा किया कि ईरान जल्द ही सरेंडर करने वाला है. हालांकि इस दावे पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Mar 13, 2026 16:56
Trump on Iran
Credit: Social Media

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. Axios की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने दुनिया के शक्तिशाली देशों के ग्रुप G7 के नेताओं के साथ हुई एक वर्चुअल बैठक में कहा कि ईरान अब सरेंडर करने के करीब है. बताया जा रहा है कि जी-7 देशों के नेताओं के साथ ये बातचीत ऐसे समय में हुई जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जी-7 नेताओं के साथ हुई इस बातचीत में ट्रंप ने कहा कि हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की स्थिति काफी कमजोर हो गई है और वो अब ज्यादा देर तक संघर्ष जारी नहीं रख पाएगा. हालांकि अभी तक ईरान की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: तेहरान में प्रदर्शनकारियों पर बड़ा हमला, आजादी स्क्वायर के पास मची अफरा-तफरी; दहल गया ईरान

युद्ध के बीच ट्रंप का बयान

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इजरायल ने जो मिलिट्री ऑपरेशन चलाया है, वो काफी सफल रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस अभियान ने क्षेत्र में मौजूद बड़े खतरे को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है. ट्रंप का ये भी कहना है कि ईरान की लीडरशिप इस वक्त पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है और वहां कोई ऐसा शख्स नहीं है जो आधिकारिक तौर पर आत्मसमर्पण की घोषणा कर सके. आपको बता दें, जी-7 दुनिया की सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा और जापान शामिल हैं. इस मंच पर ग्लोबल इकॉनोमी, सुरक्षा और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होती रहती है.

---विज्ञापन---

पहले भी दे चुके हैं ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ की चेतावनी

ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त बयान दिया है. इससे पहले भी उन्होंने साफ कहा था कि ईरान के साथ किसी समझौते की संभावना तभी है जब वो बिना शर्त आत्मसमर्पण करे. इसी बयान के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे पर काफी चर्चा हो रही है. कई देशों का मानना है कि अगर तनाव बढ़ता रहा तो इसका असर ग्लोबल इकॉनोमी और तेल बाजार पर भी पड़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, जी-7 देशों के नेताओं के बीच भी इस मुद्दे पर अलग-अलग राय सामने आई है. कुछ नेताओं को उम्मीद है कि ये बयान युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक संकेत हो सकता है, जबकि कुछ को डर है कि इससे संघर्ष और लंबा खिंच सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘जिंदा हैं पर कोमा में हैं और एक…’, ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

First published on: Mar 13, 2026 03:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.