हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमेरिका के टॉप लीडर टारगेट? जिस आर्मी बेस में विदेश मंत्री रुबियो-रक्षा मंत्री हेगसेथ मौजूद, वहीं मंडराता दिखा ड्रोन

अमेरिका ने उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आर्मी बेस के ऊपर ड्रोन मंडराता दिखा, उस वक्त बेस में विदेश मंत्री रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ मौजूद थे। इस घटना ने अमेरिका में हड़कंप की स्थिति पैदा कर दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट युद्ध का आज 20वां दिन है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई टॉप नेताओं को मार डाला है। ईरान लगातार भयानक बदला देने की बात कह जा रहा है। अमेरिका ने उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आर्मी बेस के ऊपर ड्रोन मंडराता दिखा, उस वक्त बेस में विदेश मंत्री रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ मौजूद थे। इस घटना ने अमेरिका में हड़कंप की स्थिति पैदा कर दी।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ट्रंप प्रशासन लगातार हालात पर सक्रिय रूप से नजर रखे हुए है। इसी सिलसिले में ट्रंप के दो बड़े नेता एक आर्मी बेस पहुंचे थे। लेकिन वहां माहौल बेहद गंभीर हो गया। बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन का मूवमेंट दिखाई दिया। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पेटे हेगसेथ उसी बेस पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब हमला नहीं करेगा इजरायल, ट्रंप ने मिडिल ईस्ट की जंग

विज्ञापन

बता दें कि मिडिल ईस्ट में दिनों दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इसका असर पूरी दुनिया पर होने लगा है। एशियाई देशों समेत कई देशों में कच्चा तेल, एलपीजी समेत कई चीजों की आपूर्ति बाधित हो रही है। अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के शहरों, सैन्य ठिकानों और ऑयल फील्ड्स पर बम बरसा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मिडिल ईस्ट की जंग में भारत को…’, ईरान युद्ध पर रूस का बड़ा बयान, वैश्विक तेल-गैस संकट पर

विज्ञापन

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार इजरायल के हमलों पर सीमारेखा खींच दी है। साथ ही ईरान को जंग रोकने के लिए अमेरिका की शर्तें मानने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा है कि इजरायल अब ईरान के साउथ पर्स गैस फील्ड पर हमला नहीं करेगा। अमेरिका के मित्र देश कतर के रास लाफान गैस प्लांट पर ईरान के जवाबी हमले ने अमेरिका और ट्रंप को असहज किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola