Train Accident in Pakistan: पाकिस्तान में लाहौर के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर के पास इस्लामाबाद एक्सप्रेस के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें अभी तक किसी यात्री की मौत की खबर तो सामने नहीं आई है, लेकिन हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन लाहौर से रावलपिंडी के लिए निकली थी। लाहौर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर शेखूपुरा के काला शाह काकू में पटरी से उतर गई।
हादसे में 30 यात्री घायल
इस्लामाबाद एक्सप्रेस हादसा शुक्रवार शाम को उस वक्त हुआ, जब ट्रेन लाहौर से रावलपिंडी के लिए निकली थी। इस हादसे में 30 लोग घायल हैं। इसमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की वजह का पता लगाकर 7 दिनों में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: ठाणे में बड़ा हादसा, चलती पुष्पक ट्रेन से ट्रैक पर गिरे 8 यात्री, 5 की मौत
पहले भी हो चुका है हादसा
पाकिस्तान में इसके पहले 2023 में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। सिंध प्रांत के नवाबशाह में एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी, जिसमें करीब 30 यात्रियों की मौत हो गई थी। इसके पहले 1990 में एक ट्रेन हादसा हुआ था। यह हादसा दो ट्रेनों के आपस में टकराने से हुआ। इसमें 200 से 300 लोगों की मौत हुई और करीब 700 लोग घायल हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रेन में 1400 लोगों को ले जाने की क्षमता थी, लेकिन इसमें 2,000 यात्री सवरा थे। उस दौरान हुए इस हादसे को अब तक का सबसे खतरनाक हादसों में से एक माना जाता है।
ये भी पढ़ें: Russia Accident: जंग के बीच रूस में कैसे हुआ ट्रेन हादसा? जिसमें गई 7 लोगों की जान
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
1 hr agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
1 hr agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
1 hr agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
4 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
5 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
18 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
19 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
19 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines