Russia Accident: जंग के बीच रूस में कैसे हुआ ट्रेन हादसा? जिसमें गई 7 लोगों की जान

Russia Train Accident: रूस में एक पुल गिरने की वजह से ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं।

Russia Train Accident

फोटो-क्रेडिट- X

विज्ञापन

Russia Train Accident: यूक्रेन-रूस की जंग के बीच रविवार को रूस में एक बड़ा हादसा हुआ। रूसी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के बॉर्डर से लगे रूस के ब्रायंस्क इलाके में पुल गिर गया, जिसके बाद एक ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है। साथ ही 30 के करीब घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा परिवहन के संचालन में अवैध हस्तक्षेप (Illegal Interference) की वजह से हुआ है।

पुल गिरने से बड़ा हादसा

रूस में एक पुल के गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इसके साथ ही एक ट्रेन भी पटरी से उतर गई, जिसके चलते 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा परिवहन के संचालन में अवैध हस्तक्षेप की वजह से हुआ है, जिसके चलते ट्रेन का इंजन और कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वाले लोगों में एक लोकोमोटिव ड्राइवर का नाम भी शामिल है। ट्रेंड स्कॉप नाम के एक हैंडल पर इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं।

विज्ञापन

क्या है यातायात में गैरकानूनी हस्तक्षेप?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यातायात में गैरकानूनी हस्तक्षेप में कई चीजें आती हैं। इसमें किसी भी गाड़ी, ट्रंसपोर्ट फैसिलिटी या फिर ट्रांसपोर्ट सिस्टम में गैरकानूनी तौर पर इंटरफेरेंस करना होता है। इसमें किसी भी तरह से बाधा डालने की कोशिश करना शामिल है। यह काम किसी भी ग्रुप या किसी शख्स के जरिए किया जा सकता है। इसका मकसद ट्रांसपोर्ट सिस्टम में परेशानी पैदा करना होता है। इसके अलावा, सिक्योरिटी में भी खतरा पैदा करना हो सकता है।

राहत बचाव का काम जारी

रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि ‘पीड़ितों को ढूंढने और बचाने का काम किया जा रहा है। इस काम में करीब 180 लोग लगे हैं। यह हादसा यूक्रेन के बॉर्डर से लगे रूस के ब्रायंस्क इलाके में हुआ है। हालांकि, इस पर अभी तक यूक्रेन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

वीडियो आए सामने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में टूटी हुई ट्रेन और हर तरफ बचाव में लगे लोगों को देखा जा सकता है। वहीं, जो पुल गिरा है, उसके ऊपर एक ट्रक भी है, साथ ही उसके सामने एक गाड़ी भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ