यूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान

यूक्रेन के सुमी शहर में भारतीय कुसुम ग्रुप के फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन से भीषण हमला हुआ है. इस हमले में मुख्य इमारत खंडहर बन गई, एक व्यक्ति की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं. युद्ध के बीच भी चल रहे इस प्लांट को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है.

Russia Ukraine War, Attack on Indian Pharma Plant, Kusum Group Sumy

यूक्रेन के सुमी शहर में भारतीय कुसुम ग्रुप के फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन से भीषण हमला हुआ है. CREDIT: SCREENGRAB (X-@ZelenskyyUa)

विज्ञापन

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की आग अब भारतीय कारोबार तक पहुंच गई है. यूक्रेन के सुमी शहर में स्थित भारत के प्रमुख दवा समूह ‘कुसुम ग्रुप’ का एक बड़ा फार्मा प्लांट रूसी ड्रोन हमले की चपेट में आ गया. इस भीषण हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई कर्मचारी घायल हो गए हैं. ड्रोन स्ट्राइक के बाद प्लांट की मुख्य इमारत का बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है और इलाके से आसमान छूती धुएं की लपटें दिखाई दे रही हैं.

कुसुम ग्रुप का यह प्लांट युद्ध के बेहद नाजुक हालातों के बावजूद लगातार काम कर रहा था और जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति में जुटा था. शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हमले में प्लांट को करीब 400 करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंचा है. प्रशासन का कहना है कि मलबे को हटाने का काम जारी है और हताहतों की संख्या में बदलाव हो सकता है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है.

विज्ञापन

1994 में शुरू हुआ था कुसुम ग्रुप का सफर

भारतीय नागरिक राजीव गुप्ता द्वारा संचालित कुसुम ग्रुप की शुरुआत साल 1994 में एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में हुई थी. 2002 के बाद कंपनी ने खुद के ब्रांड्स बनाने और मार्केटिंग पर फोकस किया. समूह ने 2007 में भारत और 2009 में यूक्रेन के सुमी में अपनी बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित की थीं. वर्तमान में यह कंपनी 50 से अधिक उत्पाद बनाती है और उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, फिलीपींस समेत 9 से अधिक देशों में दवाइयों का निर्यात करती है.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले की कड़ी निंदा की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मारे गए व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और बताया कि रूसी सेना ने सुमी में दवा गोदाम के साथ-साथ कीव के पिवनिचनी पुल और निप्रो में एक कम्युनिकेशन सेंटर को भी निशाना बनाया है. हाल के दिनों में मॉस्को की ओर से यूक्रेन के रिहायशी और औद्योगिक ठिकानों पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ