शहबाज शरीफ की भारत को फिर गीदड़ भभकी, बोले- 'खून-पानी साथ नहीं बहेगा'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की नकल की। शहबाज बुधवार को सियालकोर्ट स्थित आर्मी की छावनी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी सेना की झूठी तारीफ की। यह वहीं आर्मी कैंप है जहां भारतीय सेना ने 10 मई को पाकिस्तानी सेना का रडार सिस्टम तबाह कर दिया था।

Shehbaz Sharif blood and water statement

Pakistan PM Shehbaz Sharif

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर जारी है। गुरुवार सुबह त्राल में सेना ने कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इससे पहले 13 मई को भी सेना ने शोपियां में तीन आतंकियों को ढेर किया था। इस बीच सीमा पार पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को सियालकोट स्थित पसरूर आर्मी छावनी पहुंचे। यहां उन्होंने एक ड्रामेबाज भाषण दिया, जिसमें वहीं पुरानी बातें दोहरायी और पाकिस्तान की सेना की बहादुरी का राग अलापा।

विज्ञापन

शहबाज शरीफ पाकिस्तानी आर्मी की टोपी पहनकर वहां मौजूद एक टैंक पर चढ़े। यहीं से उन्होंने अपना संबोधन दिया। उनके पीछे एक पोस्टर लगा था जिसमें भारत के साथ हुए संघर्ष के बारे में कुछ लिखा था। टैंक पर भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अंग्रेजी में लिखा था। इस दौरान शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और वायुसेना प्रमुख मौजूद थे।

विज्ञापन

रिटायर होने के बाद किताब लिखूंगा

भाषण में शहबाज शरीफ पाकिस्तानी सेना को लेकर डींगे हांकते नजर आए। उन्होंने कहा कि दुश्मन हमसे कई गुना बड़ा था लेकिन आपने उनको बेजुबान कर दिया। इस दौरान शरीफ ने इंडियन स्ट्राइक से हुए नुकसान की चर्चा नहीं की। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की बहादुरी पर आने वाले दिनों में किताबें लिखी जाएगी इस पर रिसर्च होगा। जंग के दौरान मैंने एक लम्हें के लिए भी इनके चेहरे पर शिकन नहीं देखी। अगर मुझे मौका मिला तो मैं रिटायर होने के बाद अपनी किताब लिखूंगा।

विज्ञापन

पानी हमारा हक है- शहबाज शरीफ

इस दौरान शहबाज ने एक बार फिर भारत को धमकी दी। शहबाज ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी बंद करने का सोचा भी तो वो रेड लाइन है वाकई खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। पानी हमारा हक है वे हमारे जवान अपनी बहादुरी और कुर्बानियों से हासिल करेंगे।

बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इसमें 100 आतंकी मारे गए थे। इसके बाद हुए सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान की सेना के 30-40 जवान और अधिकारी मारे गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ